फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Waterlogging due to drinking water line leakage

समस्या बन रहा पेयजल लाइनों से रिसने वाला पानी

Fri, 03 Dec 2021 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to drinking water line leakage
हरबर्टपुर के कैनाल रोड पर पेयजल लाइन से निकलकर जमा हो रहा पानी। - फोटो : VIKAS NAGAR
हरबर्टपुर के कैनाल रोड क्षेत्र में पेयजल लाइनों से रिस रहा पानी क्षेत्रवासियों के लिए समस्या बन रहा है। कई स्थानों पर पानी के हो रहे रिसाव के कारण जलभराव हो रहा है। स्थानीय निवासियों के बार-बार शिकायत कराने के बाद भी जल संस्थान लापरवाह बना हुआ है।
विज्ञापन

हरबर्टपुर के हरिपुर ढकरानी से गुजरने वाले कैनाल रोड बाइपास पर जलभराव की समस्या क्षेत्र के निवासियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। क्षेत्र की पेयजल लाइनों से कई स्थानों पर पानी के रिसने से लगातार पानी बह रहा है। क्षेत्र के निवासी मोहन सिंह राठौर, भरत सिंह, शंभू, खेमचंद, पीडी दत्त पांडे का कहना है पिछले काफी समय से रिस रहे पानी के संबंध में जल संस्थान के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। लेकिन बावजूद इसके संस्थान समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। उनका कहना है पानी के जमा होने से क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। जिससे क्षेत्र में संक्रामक रोग फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है। उन्होंने जल संस्थान से खराब लाइनों को तुरंत ठीक कराने की मांग की है। उधर जलकल अभियंता जयपाल सिंह का कहना है कैनाल रोड पर पेयजल लाइनों की स्थिति के बारे में क्षेत्र के अवर अभियंता से जानकारी मांगी है। खराब लाइनों को तुरंत ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed