फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Water will reach every home in Udpalta of Vikasnagar after 15 years.

Dehradun News: विकासनगर के उदपाल्टा में 15 साल बाद घर-घर पहुंचेगा पानी

Fri, 29 Mar 2024 03:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Water will reach every home in Udpalta of Vikasnagar after 15 years.
साहिया। कालसी ब्लॉक के उदपाल्टा गांव को जल्द पेयजल संकट से निजात मिल जाएगी। गांव में जल जीवन मिशन के तहत अपलिफ्ट पेयजल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। करीब 1.75 किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। पूर्व में पड़ोसी गांव स्थित स्रोत से पानी न मिलने के चलते योजना का काम अधर में लटक गया था।
विज्ञापन

उदपाल्टा गांव में 84 संयुक्त परिवार निवास करते हैं। गांव की आबादी करीब 4500 है। करीब 15 वर्ष पहले गांव का पेयजल स्रोत सूख गया था, उसके बाद से पेयजल आपूर्ति की समस्या पैदा हो गई थी। गर्मियों में ग्रामीण वाहनों से पानी की टंकी ढोकर अपना काम चलाते हैं। पिछले दो-तीन वर्ष से लोग साहिया स्थित छानियों का रुख करने लगे हैं।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत उदपाल्टा गांव के साथ ही चार खेड़ों के लिए पेयजल आपूर्ति करने के लिए 2.34 करोड़ रुपये की अपलिफ्ट पेयजल योजना का स्वीकृति मिली थी। साहिया छानी के साथ ही गांव के तीन खेडों में पेयजल लाइन बिछाई गई, लेकिन गांव के लिए पेयजल स्त्रोत न मिलने के कारण कार्य बीच में अटक गया। योजना का करीब 1.30 करोड़ रुपये शेष रह गया था। ग्रामीणों की मांग पर जल जीवन मिशन के तहत अपलिफ्ट पेयजल योजना के निर्माण की योजना तैयार की गई थी। योजना को मंजूरी और टेंडर के बाद अब पेयजल लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता राजेंद्र बिष्ट ने कहा योजना का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द से जल्द पेयजल योजना का काम पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed