फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Water police became angel for the youth of Shamli drowning in Yamuna.

Dehradun News: यमुना में डूबते शामली के युवकों के लिए देवदूत बनी जल पुलिस

Sun, 26 May 2024 05:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Water police became angel for the youth of Shamli drowning in Yamuna.
कटापत्थर में पिकनिक मनाने के लिए आए शामली के दो युवक यमुना नदी में नहाते समय बहने लगे। जल पुलिस की टीम की नजर नदी में बहते युवकों पर पड़ी। पुलिस कर्मियों ने रेस्क्यू अभियान चलाया और दोनों युवकों को नदी से सकुशल बाहर निकाल कर ले आए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के कटापत्थर में उत्तर प्रदेश के शामली के आशु पुत्र मनान और संदीप पुत्र दयाराम अपने साथियों के साथ पिकनिक मनाने आए थे। यमुना नदी में नहाते समय दोनों युवक तेज बहाव की चपेट में आ गए। देखते ही देखते दोनों नदी में बहने लगे। इस बीच जल पुलिस की टीम ने दोनों युवकों को नदी में बहते देखा तो तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। डाकपत्थर चौकी प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया दोनों युवकों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया। बताया कि युवकों के परिजनों से संपर्क किया गया। चौकी प्रभारी ने अति संवेदनशील नदी तट होने के करण लोगों से कटापत्थर क्षेत्र में न नहाने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed