{"_id":"bd49a24740d5df675f5aced9f2e185a3","slug":"water-level-increased-in-tehri-lake-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी झील का जलस्तर बढ़ा, मार्ग पर पड़ी दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी झील का जलस्तर बढ़ा, मार्ग पर पड़ी दरारें
ब्यूरो / अमर उजाला, कंडीसौड़ (टिहरी)
Updated Sat, 25 Jul 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी बांध की झील का जलस्तर बढ़ने से भल्डियाना-उप्पू मोटर मार्ग कई जगहों पर धंसने लगा है।
विज्ञापन
भल्डीयाना के पास दो अलग-अलग जगहों पर सड़क में आधा मीटर तक चौड़ी दरार पड़ गई है, जिससे वहां से वाहनों का आवागमन जोखिमभरा बन गया है। क्षेत्र के लोगों ने समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की मांग की है।
झील का जलस्तर बढ़ने से भल्डियाना के पास सड़क पर चौड़ी दरार पड़ गई है, जिससे उत्तरकाशी, लंबगांव और जिला मुख्यालय आवागमन करने वालों के लिए दिक्कत हो गई है।
विज्ञापन
क्षेत्र के सोबन सिंह रावत, जयवीर राणा, उम्मेद सिंह कलूड़ा आदि ने बताया कि झील का जलस्तर बढ़ने पर भल्डीयाना के पास कमांद और लंबगांव को जाने वाली सड़क पर दो अलग-अलग जगह 10 से 30 मीटर के दायरे में आधा मीटर तक चौड़ी दरार पड़ गई है, जिससे सड़क कभी भी झील की आगोश में समा सकती है।
विज्ञापन