फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   water level increased dhauliganga

धौलीगंगा का पानी बढ़ा, दो दर्जन से ज्यादा लोग फंसे

Sun, 08 Jun 2014 03:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 08 Jun 2014 03:31 PM IST
विज्ञापन
water level increased dhauliganga

पिथौरागढ़ में तल्ला दारमा घाटी में धौलीगंगा का जलस्तर बढ़ने से पैदल रास्ता बंद हो गया है।

विज्ञापन


सात बंगाली पर्यटकों के एक दल के साथ ही 32 से अधिक लोगों के फंसे होने की सूचना है।

ग्रीष्मकाल में ग्लेशियरों के पिघलने से हिमालय से निकलने वाली धौली, गोरी, रामगंगा, महाकाली आदि नदियों का जलस्तर बढ़ जाता है।

पैदल रास्ता पानी में डूब गया

water level increased dhauliganga

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता लीला बनग्याल ने रास्ता बंद होने की सूचना जिलाधिकारी को दी है।

बनग्याल ने धारचूला से फोन पर बताया कि महाकाली का जल स्तर बढ़ने से सेला गांव के पास पैदल रास्ता पानी में डूब गया है।

कई स्थानों पर रास्ता बह भी गया है। बताया कि मौके पर काफी लोग फंसे हुए हैं जिनमें पंचाचूली बेस कैंप जा रहे 6-7 बंगाली पर्यटक भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

water level increased dhauliganga

गांवों में पूजा के लिए गए कई परिवारों के 25 से अधिक लोग भी वहां फंसे होने की सूचना मिली है।

इधर, जिलाधिकारी ने कहा है कि धारचूला प्रशासन को स्थिति पर नजर रखने के साथ ही सेला में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

उन्होंने वर्षाकाल तक नदी के किनारे रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed