फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Water has not come for four days

Dehradun News: चार दिन से नहीं आया पानी, टैंकर से काम चला रहे 250 परिवार

Thu, 18 Apr 2024 05:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Water has not come for four days
जीएमएस रोड स्थित अलकनंदा एनक्लेव में पिछले चार दिन से पानी नहीं आ रहा है। यहां के निवासियों को निजी टैंकर मंगाकर काम चलाना पड़ रहा है। निजी टैंकर के लिए एक परिवार को करीब 500 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। जल संस्थान से कई बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ है। न ही टैंकर भिजवाया गया।
विज्ञापन


अलकनंदा एनक्लेव के निवासियों ने बताया कि 250 परिवारों के सामने पिछले कई दिन से पानी की समस्या बनी हुई है। कॉलोनी में पिछले चार दिन से पानी नहीं आया है। वहीं, इससे पहले भी पानी काफी कम प्रेशर से आता था। पानी न आने पर कई बार टैंकर के लिए फोन किया, लेकिन जल संस्थान ने टैंकर नहीं भिजवाया। यहां रहने वाले करीब 1000 लोग पिछले चार दिन से पानी के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन




-----
पानी की समस्या से लोग बहुत परेशान हैं। जल संस्थान को फोन करते रहे, लेकिन टैंकर नहीं भिजवाया गया। - गायत्री देवी
पानी के लिए निजी टैंकर मंगवाना पड़ा। इसके लिए लोगाें को दो बार 500-500 रुपये खर्च करने पड़े। - इंदिरा चौहान
अलकनंदा एनक्लेव में पानी की समस्या पिछले कई दिन से बनी हुई है। चार दिन से पानी ही नहीं आया है। - एमवीके सैनी
इस संबंध में जेई, अधिशासी अभियंता को लगातार फोन किया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका है। - मुकुल जुयाल
-----
मोटर का वाल्व खराब होने की वजह से पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। हालांकि, जल संस्थान इसे ठीक करवाने के लिए प्रयासरत है। पानी के टैंकर भी भिजवाने की बात की गई है। - सतीश चंद्र नौटियाल, अधिशासी अभियंता, पित्थूवाला डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed