{"_id":"60f3233b8ebc3e6d44700969","slug":"water-entered-the-houses-and-shops-due-to-heavy-rain-waterlogging-occurred-in-many-places-city-news-drn3847731108","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश : दून में कईं जगह जलभराव, घरों-दुकानों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश : दून में कईं जगह जलभराव, घरों-दुकानों में घुसा पानी
विज्ञापन
शनिवार रात करीब पौने नौ बजे से दून में हुई भारी बारिश के कारण घंटाघर, प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक सहित तमाम सड़कें जलमग्न हो गईं। नदी-नाले उफनाने से कई क्षेत्रों में दुकानों और घरों में पानी घुस गया। रिस्पना और बिंदाल नदी में उफान आने से नदी किनारे रहने वालों की रात दहशत में कटी। जिला प्रशासन ने नदी किनारे रहने वालों को अलर्ट कर उन्हें सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को राजधानी में दिनभर बादल आंखमिचौली कर रहे थे। सुबह और दोपहर में हल्की बारिश हुई, लेकिन रात होते ही मौसम का मिजाज बदल गया और मूसलाधार बारिश हुई। घंटाघर, प्रिंस चौक, दर्शनलाल चौक, सहारनपुर रोड, धर्मपुर चौक, चकराता रोड, हरिद्वार रोड पर भारी जलभराव होने के कारण पानी घरों और दुकानों में घुस गया। घंटाघर और प्रिंस चौक पर सड़क किनारे खड़े वाहन डूब गए। पूरण बस्ती, डीएल रोड, तेगबहादुर रोड, ब्रह्मणवाला, विजय पार्क राजनगर आदि दर्जनों कॉलोनियों में घरों और दुकानों में पानी घुस गया। देर रात तक लोग घरों के अंदर से पानी निकालते रहे। एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि तहसीलदार दयाराम और नायब तहसीलदार जसपाल राणा के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीमें शहरभर में भेजी गई हैं। उन्हें देर रात तक शहर में नजर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। कहीं से कोई बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
रिस्पना, बिंदाल नदी उफनाईं अलर्ट जारी
भारी बारिश से रिस्पना, बिंदाल नदी के साथ ही शहर के छोटे-बडे नाले उफना गए हैं। बारिश के कारण जिला प्रशासन ने रिस्पना और बिंदाल नदी के किनारे रह रहे लोगों को अलर्ट जारी कर सतर्क रहने को कहा है। वहीं नदियां उफनाने से किनारे बसे लोगों की रात दहशत में कटी।
विज्ञापन
जलभराव से हुई परेशानी
बारिश के कारण टर्नर रोड, त्यागी रोड, रायपुर, खुड़बुडा, टीचर्स कॉलोनी, शास्त्री नगर, रिस्पना बस्ती आदि इलाकों में जलभराव हो गया। पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता राजकुमार ने कहा कि नदी-नाले उफनाने से शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव और घरों में पानी घुसने की खबर है। नगर निगम को इसके लिए पहले भी चेता दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी नाले और नालियों की सफाई नहीं कराई गई।