फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Water bills themselves are not being distributed on time, late fees are being collected from consumers

खुद समय से नहीं बांट रहे पानी के बिल, उपभोक्ताओं से वसूल रहे विलंब शुल्क

Sun, 27 Mar 2022 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Water bills themselves are not being distributed on time, late fees are being collected from consumers
पेयजल निगम की कार्यप्रणाली से उपभोक्ता परेशान है। निगम खुद तो पानी के बिल समय से नहीं बांट रहा है, और उपभोक्ताओं से बिलंब शुल्क वसूल रहा है। आलम यह है कि जब निगम की ओर से कोई बिल नहीं आ रहा है तो खुद उपभोक्ताओं को अपने बिलों के लिए बिलिंग सेंटर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कई उपभोक्ता तो ऐसे हैं, जिन्हें जब से पेयजल व्यवस्था पेयजल निगम के हाथ में आई है, तब से एक भी बिल नहीं मिला है।
विज्ञापन

दरअसल, सहसपुर और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के कई क्षेत्रों में मेंहूवाला पेयजल कलस्टर योजना के तहत पेयजल व्यवस्था जल निगम के हाथ में है। इससे पहले यहां व्यवस्था जल संस्थान देखता था। पेयजल व्यवस्था हाथ में आए दो साल होने को हैं, लेकिन अभी तक न तो पेयजल निगम योजना को पूरा कर पाया है और न ही अन्य व्यवस्थाएं। यहां तक कि निगम अभी तक पानी के बिलों की व्यवस्था तक ठीक नहीं कर पाया है। उपभोक्ताओं को समय से पानी के बिल नहीं पा रहे हैं। कई क्षेत्रों में तो जब से पेयजल निगम के पास व्यवस्था आई है, आज तक एक भी बिल नहीं पहुंचा है। जिससे उपभोक्ताओं को खुद अपने बिल ढूंढने निगम की ओर से बनाए गए बिलिंग सेंटर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। बिलिंग सेंटर में भी कर्मचारियों की कमी और अन्य सुविधाएं न होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, निगम की ओर से बिलिंग की व्यवस्था एक प्राइवेट कंपनी को सौंपी है। पेयजल निगम की ओर से कई बार निर्देर्शों के बाद भी कंपनी अनसुना कर रही है। जिसका सीधा खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिलों से संबंधित शिकायतें उन्हें लगातार मिल रही है। इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों को कड़े निर्देश दे दिए गए हैं। उन्हें दस दिन के अंदर व्यवस्थाएं सुधारने के लिए कहा गया है। अगर इसके बाद भी व्यवस्थाएं नहीं सुधरी तो कंपनी पर पैनल्टी के साथ ही अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीता राम, महाप्रबंधक पेयजल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed