फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Warriors' team won due to sharp bowling by Rajiv

Dehradun News: राजीव की धारदार गेंदबाजी से जीती वॉरियर्स की टीम

Wed, 03 Dec 2025 06:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 06:30 PM IST
विज्ञापन
Warriors' team won due to sharp bowling by Rajiv
- मोनाल कप में खेले गए दो मुकाबले, राजीव और अमित बने हीरो
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट मोनाल कप-2025 के चौथे दिन दो मुकाबले खेले गए। इनमें सचिवालय वॉरियर्स और सुपर किंग्स ने अपने-अपने मैच जीत अगले दौर में प्रवेश किया। वॉरियर्स के लिए राजीव तड़ियाल और सुपर किंग्स के लिए अमित जीत के हीरो बने। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में दिन का पहला मैच सचिवालय वॉरियर्स और लायंस के मध्य खेला गया। वॉरियर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। टीम के लिए सचिन ने 49 और रोहन सैनी ने 33 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लायंस की टीम कोई खास असर नहीं दिखा पाई। वॉरियर्स के लिए राजीव ने धारदार गेंदबाजी करते हुए छह विकेट चटकाए और लायंस की टीम 16 ओवरों में मात्र 95 रन पर सिमट गई। शानदार गेंदबाजी के लिए राजीव को मैन ऑफ द मैच दिया गया। दिन का दूसरा मैच सुपर किंग्स और राइजिंग के मध्य खेला गया। सुपर किंग्स ने पहले खेलते हुए छह विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। टीम के लिए अमित तोमर ने 69 और नवीन रावत ने 39 रन जुटाए। लक्ष्य का पीछा करने उमरी राइजिंग सिर्फ 119 रन ही बना सकी और 91 रन से मैच हार गई। सुपर किंग्स के लिए नरेश ने चार विकेट लिए। धुंआधार बल्लेबाजी के लिए अमित तोमर को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed