{"_id":"65ce7b81687fc82357083a64","slug":"wanted-sonu-mounch-who-demanded-extortion-of-rs-50-thousand-dehradun-news-c-5-1-drn1031-351096-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 50 हजार की रंगदारी मांगने वाला वांछित सोनू मूंछ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 50 हजार की रंगदारी मांगने वाला वांछित सोनू मूंछ गिरफ्तार
विज्ञापन
जान से मारने की धमकी देकर 50 हजार की रंगदारी मांगने वाले वांछित आरोपी को नेहरू कॉलोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले एक माह से फरार था। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में मारपीट, हत्या का प्रयास और गुंडा एक्ट में मुकदमे दर्ज हैं। पिछले साल नेहरू कॉलोनी थाने से आरोपी गुंडा एक्ट में जिलाबदर रह चुका है।
नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि 14 जनवरी को मोहम्मद वाहिद ने थाने में तहरीर दी थी। बताया क विकास सुंद्रियाल उर्फ सोनू मूंछ की ओर से उसे जान से मारने की धमकी देकर 50 हजार की रंगदारी मांगी जा रही है। जिसके बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की तलाश के लिए लगातार टीम लगी हुई थी। मुखबिरों की सूचना पर आरोपी विकास सुंद्रियाल उर्फ मोनू मूंछ निवासी अपर राजीव नगर थाना नेहरू कॉलोनी को बलबीर रोड पुल से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। बताया कि विकास सुंद्रियाल शातिर किस्म का अपराधी है। उसके ऊपर विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं।