{"_id":"6a1c940d32b348de48051c47","slug":"waiting-for-when-will-the-high-command-approve-the-pcc-dehradun-news-c-5-drn1043-984742-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: इंतजार, पीसीसी पर कब लगेगी हाईकमान की मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: इंतजार, पीसीसी पर कब लगेगी हाईकमान की मुहर
विज्ञापन
-प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के लिए तारीख पर तारीख
-प्रदेश प्रभारी ने कहा, राहुल गांधी के दौरे के बाद होगा पीसीसी का एलान
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीति को धार देने के लिए राष्ट्रीय नेता उत्तराखंड के सियासी मैदान में उतरेंगे। लेकिन कार्यकर्ताओं को इंतजार है कि पीसीसी पर हाईकमान की मुहर कब लगेगी। वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल पुरानी टीम के सहारे संगठन को चला रहे हैं।
प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा कई बाद जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी घोषित करने की बात कह चुकी है। रविवार को देहरादून पहुंचने पर उन्होंने कहा, राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे के बाद पीसीसी का एलान किया जाएगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पार्टी हाईकमान का प्रदेश कांग्रेस की छोटी टीम बना कर हर नेता की जिम्मेदारी तय करने पर फोकस है। लेकिन प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने पीसीसी के लिए अपने-अपने चेहतों की लंबी सूची दी है। जिस कारण हाईकमान भी पीसीसी पर अंतिम मुहर नहीं लगाई है।