{"_id":"60f9c0508ebc3e79bb473e2e","slug":"voter-id-card-can-be-obtained-sitting-at-home-city-news-drn38525764","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन आवेदन कर घर बैठे हासिल करें वोटर आईडी कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन आवेदन कर घर बैठे हासिल करें वोटर आईडी कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब मतदाता ऑनलाइन आवेदन कर घर बैठे पहचानपत्र हासिल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें चेहरे की साफ रंगीन फोटो, पते व आयु का प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा। जन सेवा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीर सिंह बुदियाल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 44502 मतदाता ऐसे हैं, जिनका नाम फोटो युक्त विधानसभा निर्वाचन नामावली में दर्ज नहीं है। ऐसे सभी लोग जिनका नाम अब तक दर्ज नहीं हुआ है, वो घर बैठे डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एनवीएसपी डॉट इन पर आवेदन कर सकते हैं। एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी लोग इसमें आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का नाम पहले से दर्ज है, उन्हें फोटो पहचानपत्र संख्या सहित पूरा विवरण दर्ज करना होगा। किसी अन्य क्षेत्र में नाम दर्ज होने पर यहां दर्ज नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने सभी जन प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र में निवास करने वाले युवा, महिला, दिव्यांग भारतीय नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए सहयोग करने को कहा है। इसके अलावा संबंधित जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय के टोल फ्री नंबर 1950 पर मिल जाएगा।