फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Voter helpline solution to voter problem in dehradun

दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं, ‘वोटर हेल्पलाइन’ पर मतदाता की समस्या का समाधान

Sat, 14 Sep 2019 02:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 14 Sep 2019 02:06 PM IST
सार

- अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से डाउनलोड करें ‘वोटर हेल्पलाइन’ एप
- अपर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में बैठक कर कार्मिकों को दी जानकारी

विज्ञापन
Voter helpline solution to voter problem in dehradun
फाइल फोटो

विस्तार

मतदाताओं की हर समस्या का समाधान एक मोबाइल एप पर उपलब्ध है। इसके लिए न आपको दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत है और न बीएलओ का इंतजार करने की आवश्यकता है। भारत निर्वाचन आयोग के ‘वोटर हेल्पलाइन’ नामक एप के बारे में शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामजीशरण शर्मा ने कलेक्ट्रेट के कार्मिकों को विस्तार से जानकारी दी। 

विज्ञापन


प्रदेश में गत एक सितंबर से वोटर सत्यापन अभियान की शुरूआत हुई है। यह अभियान 15 अक्तूबर तक चलेगा। इस अवधि में कोई भी वोटर लिस्ट में किसी प्रकार का करेक्शन (शुद्धीकरण) कर सकता है। मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए आवेदन कर सकता है। पहली बार घर बैठे निर्वाचन आयोग करेक्शन और आवेदन करने का मौका दे रहा है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कर आप अपनी और परिचितों की समस्या का समाधान कर सकते हैं। 
विज्ञापन

 

ऐसे होता है एप पर काम 

- सबसे पहले प्ले स्टोर से ‘वोटर हेल्पलाइन’ डाउनलोड करें। 
- उसके बाद अपने मोबाइल नंबर से ओटीपी के माध्यम से इस पर लॉगइन करें। 
- एप के होमपेज पर ही वोटर सर्च के विकल्प दिखाई देंगे। 
- सबसे नीचे ईवीपी (इलेक्टर वेरिफिकेशन प्रोग्राम) का विकल्प आएगा। 
- ईवीपी पर क्लिक करने के बाद आप नाम, पता, फोटो आदि एडिट कर सकते हैं। 
- इसके अलावा अन्य विकल्पों को चुनने के बाद भी आपके पास फार्म-8 भरने का मौका आएगा। 
- सारी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आपको एक सर्टिफिकेट भी आयोग की ओर से जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed