फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Voter campaign: Where registration of youth of 18-19 years is less there will be a special campaign

मतदाता अभियान: जहां 18-19 साल के युवाओं का पंजीकरण कम, वहां चलेगा वोट बनाने का विशेष अभियान

Fri, 19 Nov 2021 03:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 19 Nov 2021 03:16 PM IST
सार

उप निर्वाचन आयुक्त चंद्रभूषण कुमार ने उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या की उपस्थिति में सभी अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली गई।

विज्ञापन
Voter campaign: Where registration of youth of 18-19 years is less there will be a special campaign
पंचायत चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में इन दिनों चल रहे मतदाता अभियान के बीच गुरुवार को दून पहुंचे केंद्रीय उप निर्वाचन आयुुक्त चंद्रभूषण कुमार ने युवाओं व महिलाओं पर फोकस बढ़ाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि इन दोनों के लिए राज्य में वोट बनाने के विशेष अभियान संचालित किए जाएं।

विज्ञापन


18-19 आयु वर्ग के युवाओं का पंजीकरण बहुत कम
गुरुवार को उप निर्वाचन आयुक्त चंद्रभूषण कुमार ने उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या की उपस्थिति में सभी अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली गई। उप निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि ऐसे मतदेय स्थलों एवं विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों को चिन्हित करें, जहां 18-19 आयु वर्ग के युवाओं का पंजीकरण बहुत कम है।
विज्ञापन


अधिक से अधिक युवाओं का नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने के लिए स्कूल, कॉलेजों एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों में विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार, जिन विधान सभा क्षेत्रों या पोलिंग बूथों में महिला मतदाताओं का लिंगानुपात असामान्य है, वहां भी सभी संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। उप निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि इस बार 2017 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले मतदान प्रतिशत को बढ़ाना है, जिसके लिए मतदेय स्थलवार और विधानसभा वार मतदान के प्रतिशत की समीक्षा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में 18 से 19 आयुवर्ग के अधिक से अधिक मतदाता बनाने और लिंगानुपात के हिसाब से महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों का लक्ष्य तय किया गया है। विभिन्न माध्यमों से जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है। 

चुनाव आचार संहिता से पहले सभी तबादले
उप निर्वाचन आयुक्त ने मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और निर्वाचन संबंधी अन्य महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की तैनाती के साथ-साथ कानून एवं व्यवस्था पर भी चर्चा की। आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार अधिकारियों के तबादलों पर ध्यान देने को कहा गया, ताकि आचार संहिता से पहले ही सभी जरूरी तबादले हो जाएं। 

तीन चरणों में ली बैठक, अधिकारियों को तालमेल बनाने की नसीहत
उप निर्वाचन आयुक्त चंद्रभूषण कुमार ने तीन चरणों में बैठक ली। उन्होंने सभी विभागों को नसीहत दी कि आगामी विधानसभा चुनाव में वह बेहतर तालमेल के साथ काम करें। बैठक के दूसरे चरण में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, पुलिस महानिरीक्षक एपी अंशुमन, बीएस मनराल, इकबाल अहमद, अतर सिंह, अपर सचिव स्वास्थ्य गरिमा रौंकली, स्वास्थ्य महानिदेशक डा. तृप्ति बहुगुणा, अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. भागीरथी जंगपांगी को उन्होंने संबंधित विभागों में तबादले आदि की प्रक्रिया पूरी करने को कहा। तीसरे चरण की बैठक में उन्होंने चुनाव कसे खर्च आदि से संबंधित बातचीत की।


इस बैठक में आबकारी आयुक्त एवं सूचना महानिदेशक रणबीर सिंह चौहान, पुलिस अधिकारी सेंथिल अबुदई, संयुक्त निदेशक आयकर मंयक प्रभा तोमर, डीआईजी आईटीबीपी अपर्णा कुमार, एके रॉय, नरेंद्र रावत, बृजपाल नेगी, सचिन भालोडे, मनमोहन मैनाली आदि अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को टीम भावना के साथ काम करने को कहा। बैठक में पंकज श्रीवास्तव, निदेशक भारत निर्वाचन आयोग, केपी सिंह, एसए मुरूगेशन, प्रताप शाह, जितेन्द्र कुमार, मस्तू दास आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed