{"_id":"67ba1d62f2be2d6e7c0f19f9","slug":"voter-awareness-message-given-through-cycle-rally-dehradun-news-c-5-1-drn1031-626002-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: साइकिल रैली से दिया मतदाता जागरूकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: साइकिल रैली से दिया मतदाता जागरूकता का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iमुख्य निर्वाचन अधिकारी ने रैली में 20 किलोमीटर तक चलाई साइकिल
I
Iमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देश पर शनिवार को पुलिस लाइन में मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 20 किलोमीटर तक साइकिल चलाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। साइकिल रैली में 250 से अधिक साइकिल प्रेमियों ने प्रतिभाग किया।I
Iकार्यक्रम की शुरुआत मतदाता शपथ के साथ हुई। रैली पुलिस लाइन से होते हुए आराघर चौक, ईसी रोड, राजपुर रोड से कैनाल रोड पार करते हुए काठबंगला पुल पंहुची। यहां से रैली वापस उसी मार्ग से पुलिस लाइन ग्राउंड पंहुची। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि इसका उद्देश्य मतदाताओं को उनके स्वास्थ्य एवं मताधिकारों के प्रति जागरूक करना था। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने अब मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए सालभर में 4 तिथियां नियत की हैं। एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्तूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाता फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं।I
Iरैली में सबसे अधिक और सबसे कम आयुवर्ग के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान एसपी यातायात मुकेश ठाकुर, एडीएम जयभारत सिंह, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।I