फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Volunteers in Uttarakhand have pledged to make the state drug-free.

Dehradun News: नशा मुक्त उत्तराखंड का स्वयंसेवियों ने लिया संकल्प

Sun, 04 Jan 2026 08:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Volunteers in Uttarakhand have pledged to make the state drug-free.
विकासनगर। आशा राम वैदिक इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के चल रहे शिविर के तीसरे दिन स्वंयसेवियों ने रैली का आयोजन करके नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने नशा मुक्ति के लिए संकल्प भी दिलाया। एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी अनीता नेगी के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने विकासनगर से भीमावाला तक जागरूकता रैली निकाली। हाथों में स्लोगन लिखी पट्टियां और बैनर लिए उन्होंने नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो, स्वस्थ देवभूमि, नशामुक्त देवभूमि जैसे नारों के माध्यम से स्थानीय निवासियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया। रैली के पश्चात विद्यालय परिसर में आयोजित बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता इसम सिंह ने नशे को समाज के लिए एक गंभीर अभिशाप बताया। इस दौरान सहायक कार्यक्रम अधिकारी पीतांबर तोमर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed