फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Voluntary blood donation camp was organized by Dehradun

Dehradun News: रक्तदान शिविर में 200 यूनिट रक्त एकत्रित

Thu, 15 Aug 2024 03:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Voluntary blood donation camp was organized by Dehradun
जिला रेडक्रॉस शाखा देहरादून व देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी की ओर से बुधवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की महानिदेशक डॉ. तारा आर्या ने युवाओं से रक्तदान की अपील कर नशे से दूर रहने की नसीहत दी। जिला रेडक्रॉस शाखा देहरादून के चेयरमैन डॉ. एम.एस अंसारी ने कहा कि रेडक्रॉस के सात सिद्धांतों के अनुसार मानवता की निस्वार्थ सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। शिविर में सुभारती हॉस्पिटल ब्लड बैंक, मान्या चैरिटेबल ब्लड सेंटर, दून हॉस्पिटल ब्लड बैंक एवं इंदिरेश हॉस्पिटल ब्लड बैंक की टीम ने 200 यूनिट रक्त एकत्रित किए। इस मौके पर यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉ. प्रीति कोठियाल, स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल के निदेशक डॉ. एस.एस कंडारी, रेडक्रॉस राज्य कोषाध्यक्ष मोहन खत्री, सेंचुरियन ब्लड डोनर योगेश अग्रवाल, डॉ. शिफाअत अली, डॉ. जितेंद्र सिंह बुटोइया, जाहिद हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed