{"_id":"65454606ff1b2939e201bb46","slug":"volleyball-matches-were-played-on-the-third-day-of-the-dehradun-news-c-5-1-drn1032-280449-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चमोली की टीम बनी वॉलीबाल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चमोली की टीम बनी वॉलीबाल चैंपियन
विज्ञापन
Iचार दिवसीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आज होगा समापनI
शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित दशम राज्य स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के तीसरे दिन वॉलीबाल के मुकाबले खेले गए। जूनियर वर्ग के बालक और बालिका वर्ग में चमोली की टीम चैंपियन बनी। जबकि, देहरादून की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता का शनिवार को समापन होेगा।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी युजी सुब्बाराव ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इससे पहले प्राथमिक और जूनियर वर्ग के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में सभी जिलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान निदेशक प्रारंभिक शिक्षा आरके उनियाल, संयुक्त निदेशक रघुनाथ लाल आर्य, हरीश चंद्र सिंह रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत, प्राथमिक शिक्षक के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रावत, मंत्री विनोद लखेड़ा, उपाध्यक्ष अरविन्द सोलंकी, पीताम्बर तोमर, देवेश डोभाल, कमल सुयाल, मधु पटवाल मौजूद रहे।