फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vis President laid the foundation stone for works worth crores, inaugurated

विस अध्यक्ष लाखों रुपए के कार्यों का किया शिलान्यास, लोकार्पण.

Sun, 09 Jan 2022 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Vis President laid the foundation stone for works worth crores, inaugurated
गढ़ी में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद ने 10 लाख रुपये से विधायक निधि से निर्मित नालियों का लोकार्पण किया। वहीं गुरुद्वारा गढ़ी मयचक सिंह सभा में कक्ष निर्माण के लिए पांच लाख रुपये, इंदिरा नगर में आंतरिक सड़कों के निर्माण के लिए नौ लाख रुपये, खांड गांव लाल पानी में दुर्गा मंदिर के टिनशेड निर्माण के लिए 3.75 लाख रुपये, प्रतीत नगर वाल्मीकि मंदिर में टिन शेड निर्माण के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 27 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली सड़क पेयजल एवं बाढ़ सुरक्षा योजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास की योजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर रमन रांगड़, बॉबी रांगड़, मनोज कलूड़ा, हुकम सिंह रांगड़, शूरवीर सिंह कंडियाल, इंद्र सिंह कलूड़ा, राजवीर रावत, रवि कलूड़ा, संदीप कलूड़ा, शूरवीर सिंह रावत, हुकम सिंह पुंडीर आदि उपस्थित थे। उधर, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आईडीपीएल इंटर कॉलेज, वीरभद्र में तीन कक्षों और राइंका छिद्दरवाला में विज्ञान प्रयोगशाला निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। विस अध्यक्ष ने कहा कि रमसा (राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान) योजना के अंतर्गत राइंका छिद्दरवाला में और राइंका आईडीपीएल में लैब एवं अतिरिक्त कक्षों का निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता तेजपाल सिंह, सहायक अभियंता रमेश थपलियाल, अवर सहायक अभियंता बृजपाल, प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह, पार्षद विपिन पंत, राइंका छिद्दरवाला के प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह रावत आदि उपस्थित थे। उधर, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने निर्मल हॉस्पिटल को विधायक निधि से आधुनिक सुविधाओं से युक्त एंबुलेंस भेंट की। इस अवसर पर डॉ. अजय शर्मा, डॉ. शोएब, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. करमजीत सिंह, वीडी नौटियाल, सोहनलाल और कुलदीप शर्मा आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन

रायवाला में बनेगा हाईटेक मिनी स्टेडियम
रायवाला में प्रस्तावित हाईटेक मिनी स्टेडियम के लिए 99.50 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। प्रथम किश्त के रूप में 39.80 लाख रुपये शासन की ओर से जारी कर दिए गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री ने सितंबर में आयोजित जन आशीर्वाद रैली के दौरान भी घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में मिनी स्टेडियम के निर्माण होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को खेलों में अपना भविष्य संवार सकेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मायाकुंड स्थित मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि एक साल से भी कम समय में देश में 150 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने का ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया गया है। उन्होंने कहा कि यह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव हो पाया। इस अवसर पर पार्षद रीना शर्मा, सुमित पंवार, शशिप्रभा अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, निमिका गर्ग, ऋषभ गर्ग, रामकृपाल गौतम, रामानंद, घनश्याम और दिवाकर भट्ट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed