{"_id":"5aa55d9a4f1c1bbb758b4d55","slug":"viral-in-uttarakhand-death-of-two-including-a-teenager","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: वायरल से हुई एक किशोर सहित दो की मौत, 36 से ज्यादा लोग चपेट में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: वायरल से हुई एक किशोर सहित दो की मौत, 36 से ज्यादा लोग चपेट में आए
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के उडारीगाड़ गांव में वायरल से एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
तीन दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों के बुखार की चपेट में होने से गांव में दहशत है। डीएम डा. आशीष चौहान ने रविवार को गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। चिकित्सकों की टीम ने गांव में डेरा डाल दिया है।उडारीगाड़ गांव में बीते कुछ दिन से मौसमी बुखार की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। बीते शुक्रवार को बुखार से पीड़ित मटू देवी (65) पत्नी चिंदरिया सिंह की मौत हो गई।
रविवार दोपहर को वायरल पीड़ित रोहित (13) पुत्र उत्तम सिंह ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। गांव में अब भी करीब तीन दर्जन ग्रामीण खांसी, बुखार और उल्टी से पीड़ित हैं। वायरल के प्रकोप की सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ से डाक्टरों की टीम ने दवाओं के साथ गांव पहुंचकर डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन
डीएम पहुंचे उडारीगाड़ गांव
doctor
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम डा. आशीष चौहान भी रविवार को उडारीगाड़ गांव पहुंचे। यहां उन्होंने मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही बीमारों का हाल जाना और चिकित्सकों को उपचार के निर्देश दिए।
गांव में डेरा डाले चिकित्सकों की टीम के प्रभारी डा. जितेंद्र भंडारी ने बताया कि ग्रामीण वायरल की चपेट में हैं। गांव में ही इनका उपचार किया जा रहा है। गंभीर रोगियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही रोग पर नियंत्रण पा लिया जाएगा।
गांव में डेरा डाले चिकित्सकों की टीम के प्रभारी डा. जितेंद्र भंडारी ने बताया कि ग्रामीण वायरल की चपेट में हैं। गांव में ही इनका उपचार किया जा रहा है। गंभीर रोगियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही रोग पर नियंत्रण पा लिया जाएगा।