फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Violation of night curfew was costly

रेस्टोरेंट संचालकों को नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन पड़ा महंगा

Tue, 11 Jan 2022 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Violation of night curfew was costly
20 मुनिकीरेती क्षेत्र में रेस्टोरेंट खोलकर कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर रेस्टोरेंट संचालक क? - फोटो : RISHIKESH
मुनिकीरेती क्षेत्र में नाइट कर्फ्यू के अनुपालन को लेकर पुलिस बेहद सख्त हो गई है। पुलिस ने 10 बजे के बाद रेस्टोरेंट में ग्राहकों को सेवा देने पर पांच संचालकों समेत 11 लोगों के चालान किए हैं।
विज्ञापन

मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि सभी चौकी और बीट प्रभारियों को अपने क्षेत्र में कोविड नियमों और नाइट कर्फ्यू के शत प्रतिशत अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं। सभी को देर रात तक गश्त करने और सघन चेकिंग अभियान चलाने के लिए कहा गया है। रविवार देर शाम को तपोवन चौकी प्रभारी सत्येद्र भंडारी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पांच रेस्टोरेंट 10 बजे के बाद ग्राहकों को सर्विस देते पाए गए। पुलिस ने कोविड कर्फ्यू के उल्लंघन पर देव ऋषि, मैनेजर देव पैलेस एंड रेस्टोरेंट, अनूप निवासी पावकी देवी, देव पैलेस एंड रेस्टोरेंट, सतीश वर्मा निवासी अलीगढ़, देव पैलेस एंड रेस्टोरेंट, राकेश शर्मा निवासी पावकी देवी, सर्विस मैनेजर एएम टू पीएम रेस्टोरेंट, संजय पैन्यूली निवासी अजबपुर खुर्द, जिला देहरादून, संचालक देशी ढाबा रेस्टोरेंट, निखिल शर्मा निवासी बालावाला, जिला देहरादून सह संचालक देशी ढाबा रेस्टोरेंट, आशीष निवासी दिल्ली पार्टनर, तपोवन लाइव रेस्टोरेंट, दिनेश निवासी, दादरी हरियाणा, पार्टनर, तपोवन लाइव रेस्टोरेंट, सागर निवासी रुद्रप्रयाग सर्विस मैनेजर, तपोवन लाइव रेस्टोरेंट, शबेज निवासी शीशम झाड़ी, साइट मैनेजर अनन्या पैलेस, मोनू रावत निवासी नजफगढ रोड दिल्ली, तपोवन लाइव रेस्टोरेंट पर पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गई है। वहीं पांचों रेस्टोरेंट को चेतावनी देते हुए बंद करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed