फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Villagers were made aware on National Voter's Day

Dehradun News: रास्ट्रीय मतदाता दिवस पर ग्रामीणों को किया जागरूक

Sat, 25 Jan 2025 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
Villagers were made aware on National Voter's Day
फोटो...
विज्ञापन

चकराता। ब्लॉक क्षेत्र के बिमरोऊ गांव में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को मेरा वोट मेरा अधिकार के तहत मतदान के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बूथ लेवल ऑफिसर निशा जोशी ने ग्रामीणों को मताधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह दिन भारत के नागरिकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दिन उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया जाता है। कहा कि मतदान एक नागरिक का अधिकार और कर्तव्य दोनों है। इसके माध्यम से हम अपने देश, राज्य, जिला, ब्लॉक और पंचायत के भविष्य को आकार देते हैं। इसलिए सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर मीरा देवी, उर्मिला देवी, मंजू तोमर, झूलो देवी, राधिका तोमर, प्रतिमा, निकिता तोमर आदि उपस्थित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed