फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Villagers walked many kilometres on road to hold Mla mother in doli in nainital 

विधायक की मां हुईं बीमार, सड़क नहीं थी तो कई किलोमीटर डोली पर बैठाकर ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

Thu, 07 Mar 2019 10:45 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क/अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 Mar 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Villagers walked many kilometres on road to hold Mla mother in doli in nainital 
विधायक की मां को अस्पताल लेजाते ग्रामीण

पहाड़ पर सुविधाओं की इस कदर कमी है कि जनप्रतिनिधियों को भी इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। ओखलकांडा के कैड़ा गांव में विधायक राम सिंह कैड़ा की मां रेवती देवी की बृहस्पतिवार को तबीयत खराब हो गई, इस पर ग्रामीण उन्हें डोली पर बैठाकर कई किमी पैदल चलकर मुख्य सड़क तक लाए, जहां से उन्हें हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


विधायक कैड़ा ने बताया कि उनकी मां गांव में ही रहना पसंद करतीं हैं। बृहस्पतिवार को मां के पैर में दर्द होने पर ग्रामीण उन्हें डोली पर बैठाकर सड़क तक लाए, जहां से उन्हें हल्द्वानी लाया गया।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि उनकी मां अब ठीक हैं। कैड़ा ने कहा कि कैड़ा गांव में मार्ग की स्वीकृति शासन से करा दी है। मार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि ओखलकांडा, धारी, भीमताल, रामगढ़ के अस्पतालों की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए वह प्रयासरत हैं।

कैड़ा ने कहा सरकार अगर पहाड़ पर ध्यान दे तो मोटर मार्ग, स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा का स्तर, पेयजल, विद्युत समस्या को दूर किया जा सकता है।

वहीं, ग्रामीणों ने कहा कि जब विधायक की मां को डोली पर बैठाकर लाया जा रहा है तो आम आदमी को बीमार होने पर कैसे लाया जाता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। ग्रामीणों ने इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

कहा कि आज भी ओखलकांडा के कई गांवों के ग्रामीण बिना मोटर मार्गों के कई किमी पैदल चलने को मजबूर हैं और बीमार होने पर उन्हें डोली, चारपाई और कंधों पर बैठाकर लाना पड़ता है।

ग्रामीणों का यह भी आरोप था कि भीमताल विधानसभा में रहे कई मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने अपना विकास तो किया, लेकिन पहाड़ की ओर कोई ध्यान नहीं दिया, इसका खामियाजा स्थानीय जनता को उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed