फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Villagers surrounded Tehsildar on Tehsil Day

ग्रामीणों ने किया तहसीलदार का घेराव

Wed, 08 Sep 2021 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Villagers surrounded Tehsildar on Tehsil Day
पानी की समस्या को लेकर तहसीलदार कालसी का घेराव करते देऊ के ग्रामीण। - फोटो : VIKAS NAGAR
कालसी। तहसील मुख्यालय कालसी पर आयोजित तहसील दिवस में आए ग्राम देऊ के ग्रामीणों की पेयजल संबंधी शिकायत पर सार्थक कार्यवाही न किए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील दिवस में तहसीलदार का घेराव कर जमकर हंगामा किया। मंगलवार को सरकार के निर्देश पर तहसील मुख्यालय कालसी में तहसील दिवस आयोजित किया गया। तहसील दिवस की अध्यक्षता तहसीलदार कालसी रूप सिंह ने की। तहसील कालसी के ग्राम देऊ निवासी ग्रामीण विगत तीन-चार माह से उनके गांव में हो रही पेयजल समस्या की शिकायत करने तहसील दिवस में पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि जल संस्थान तथा पेयजल निर्माण निगम दोनों विभागों में लगातार पेयजल समस्या की शिकायत करते चले आ रहे हैं। परंतु दोनों विभाग एक दूसरे का कार्य क्षेत्र बताकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं। ग्रामीणों को मजबूरन कई कई किलोमीटर दूर से नदी नालों से पानी लाकर पीना पड़ रहा है। तहसीलदार द्वारा समस्या के समाधान का संतोषजनक जवाब न मिलने पर ग्रामीण एकाएक भड़क गए तथा तहसीलदार का घेराव कर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इस पर तहसीलदार रूप सिंह द्वारा जल संस्थान तथा जल निगम के अधिशासी अभियंताओं से दूरभाष पर वार्ता कर तीन दिन के भीतर पेयजल लाइन में आई खराबी को दूर करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। समस्या का समाधान होने तक टैंकर से पानी सप्लाई की व्यवस्था कराने की बात की गई। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। घेराव करने वालों में कुंदन सिंह, सहीराम, जवाहर सिंह, शमशेर सिंह, गोपाल सिंह, गुलाब सिंह, अरविंद सिंह, वीरेंद्र सिंह, दीवान सिंह, अमर सिंह, भूप सिंह, वीर सिंह, रविंदर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

शिविर में दर्ज हुई 18 शिकायतें
कालसी। तहसील दिवस में जाति प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में पैसा न आने, विरासत तथा खनन व पेंशन आदि संबंधित कुल 18 शिकायतें दर्ज की गई। तहसीलदार रूप सिंह ने बताया कि 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष तीन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारी को निर्देश दिए गए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार एचएस खत्री, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अमर शाह, राजस्व निरीक्षक राजेंद्र कुमार, मुन्ना लाल वर्मा, नेहा बिष्ट, नरेंद्र सिंह तोमर, राजेंद्र सिंह चौहान, केएस चौहान, उर्मिला बिष्ट, पंकज अग्रवाल, केएम जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed