{"_id":"668b39ab6ff08fb4e407bc0b","slug":"villagers-protested-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-450738-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मलबे को खेतों में फेकने पर ग्रामीणों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मलबे को खेतों में फेकने पर ग्रामीणों ने जताया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शंभू की चौकी-पंजिया मोटरमार्ग पर आया बरसात का मलबा खेतों में फेकने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। कहा कि विभागीय अधिकारी खेतों में खड़ी फसलों में सड़क पर आया मलबा फेंक रहे हैं। इससे फसलों को नुकसान पहुंच रहा है।
स्थानीय ग्रामीण केदार सिंह चौहान, संतराम चौहान, अंकित चौहान, नरेंद्र सिंह चौहान, अतर सिंह चौहान, कल सिंह आदि ने बताया कि शंभू चौकी-पंजिया मोटरमार्ग पर लगातार बारिश से सड़क पर मलबा आ गया था। मलबा हटाने के लिए लोनिवि ने जेसीबी भेजी थी। बताया कि जेसीबी सड़क पर आए मलबे को नीचे फेंकने लगी, लेकिन मलबा सीधे खेतों में पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले बरसात में भी मलबा फेंका गया था। जिसका काफी विरोध भी किया गया था। इस बार फिर मलबा फेंका जा रहा है। इससे खेतों में लगी खीरा, टमाटर, बींस, अदरक, शिमला मिर्च सहित कई नकदी फसलों को नुकसान पहुंचा है। उधर, लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियंता प्रत्युष कुमार ने बताया कि यह मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी लेकर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी। साथ ही आगे से ऐसा न करने के निर्देश दिए जाएंगे।