फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Villagers protest against the occupation of Panchayat land

Dehradun News: पंचायत की जमीन पर कब्जे के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 13 Jan 2025 07:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against the occupation of Panchayat land
- सहसपुर के लक्ष्मीपुर में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो----

संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। सहसपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर के ग्रामीणों ने देहरादून-पांवटा रोड स्थित एक भूमि पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि भू माफिया ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग भी की है।

सोमवार की सुबह ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर के निवासियों ने प्रदर्शन कर भू माफिया के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि काफी समय से भू माफिया हाईवे से सटे भूखंड पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीण भू माफियाओं की इस चाल को कामयाब नहीं होने देंगे। ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी से भी शिकायत की। जिसमें उन्होंने बताया कि भूखंड के कुछ क्षेत्र पर कब्जा कर उसे बेच दिया गया है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत की कई अन्य संपत्तियों को भी भू माफियाओं ने अवैध रूप से कब्जा कर विक्रय कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल भू माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में यामीन अंसारी, कामिल, वसीम, कय्यूम अली, इरशाद, साजिद, मोहम्मद यासीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed