{"_id":"5d8a72478ebc3e015255997d","slug":"villagers-charge-masab-comes-to-school-in-turn-vikas-nagar-news-drn3206603156","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों का आरोप, बारी-बारी से स्कूल आते हैं मास्साब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों का आरोप, बारी-बारी से स्कूल आते हैं मास्साब
विज्ञापन
साहिया। कनबुआ के ग्रामीणों ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनबुआ में तैनात शिक्षकों पर अक्सर गायब रहने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति के लिए लगाई गई बायोमेट्रिक मशीन फरवरी 2018 से खराब पड़ी है। जिस कारण शिक्षक मनमर्जी से स्कूल आते हैं। बीते 13 दिन से सिर्फ दो ही शिक्षक स्कूल आ रहे हैं। जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल में कनबुआ के साथ ही अलसी, ककाड़ी और सकनी के छात्र भी पढ़ाई करते हैं। शिक्षकों की हीलाहवाली के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में प्रधानाचार्य समेत आठ शिक्षक तैनात हैं। कुछ समय पूर्व विभाग ने 15 दिन के लिए प्रधानाचार्य को कालसी स्थित बीईओ कार्यालय से अटैच कर दिया था। जिन्हें अब तक रीलिव नहीं किया जा सका है। जिसके चलते शिक्षकों की मॉनिटरिंग करने वाला कोई नहीं है। आठ शिक्षक बारी-बारी से स्कूल आते हैं। जिस कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल में 84 छात्र अध्ययनरत हैं। उन्होंने मामले की जांच कर दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संज्ञान में नहीं है। बायोमेट्रिक मशीन को ठीक कराया जाएगा। स्कूल न आने वाले शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में ग्रामीण शांति सिह पंवार, जालम सिंह, कृपाल सिंह, मातबर सिंह, सरदार सिंह, भगत सिंह, नारायण सिंह, दलीप सिंह, मोहर सिंह, राजेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, अमित बिष्ट आदि मौजूद रहे।