फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers carry transformer on their back and walked six kilometers in snow in chamoli

विभाग लाचार तो ग्रामीण खुद बने खेवनहार, बर्फीले रास्ते से कंधे पर ढोकर गांव पहुंचाया ट्रांसफार्मर

Sat, 25 Jan 2020 12:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 25 Jan 2020 12:39 PM IST
सार

  • सुभाई भविष्यबदरी के ग्रामीण छह किमी बर्फीली चढ़ाई कर खुद ले गए ट्रांसफार्मर
  • ठेकेदार ने सड़क से 200 मीटर पहले ही छोड़ दिया था ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
Villagers carry transformer on their back and walked six kilometers in snow in chamoli
कंधे पर ट्रांसफार्मर ले जाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के चमोली में जोशीमठ ब्लाक के सुभाई भविष्यबदरी गांव में बिजली सप्लाई बहाल करने में नाकाम विभाग को स्थानीय ग्रामीणों ने आइना दिखाया है। गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली सप्लाई ठप पड़ गई थी।

विज्ञापन


विभाग नौ दिन बाद भी बिजली सप्लाई बहाल नहीं करा पाया तो ग्रामीण आगे आए और उन्होंने भारी भरकम ट्रांसफार्मर कंधे पर छह किमी बर्फीले रास्ते से गांव तक पहुंचा दिया। ट्रांसफार्मर पहुंचने के साथ ही गांव में बिजली सुचारु हो गई।  
विज्ञापन


जोशीमठ ब्लॉक के सुभाई भविष्यबदरी गांव के लोगों ने सिस्टम को आइना दिखाया। ग्रामीण सौरभ सिंह, कुंवर फरकिया, गब्बर सिंह, रघुवीर सिंह ने बताया कि नौ दिन पहले गांव का ट्रांसफार्मर फुंक गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना ऊर्जा निगम को दी गई थी। स्थानीय जनता की मांग पर विभाग ने गांव के लिए ट्रांसफार्मर तो भिजवाया, लेकिन बर्फीला रास्ता और खड़ी चढ़ाई होने से ठेकेदार सड़क से 200 मीटर दूरी पर ही ट्रांसफार्मर छोड़कर चला गया, जबकि गांव यहां से करीब छह किमी दूर था।

कुछ दिन इंतजार के बाद भी जब ऊर्जा निगम ट्रांसफार्मर को गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था नहीं करा पाया तो ग्रामीणों ने खुद ही ट्रांसफार्मर को गांव तक पहुंचाने का निर्णय लिया। गांव के करीब 35 लोग एकत्र हुए और ट्रांसफार्मर को डंडों से बांधकर एक ही दिन में गांव तक पहुंचा दिया।

छह किमी रास्ता बर्फ से पटे होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। ट्रांसफार्मर गांव में पहुंचने के बाद निगम ने गांव में बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी। इस दौरान विशेर रावत, संजय रावत, विनोद कुंवर, कुंवर नेगी, पंचम सिंह, पवन राणा, गणेश नेगी, प्रदीप रावत, बीरेंद्र फरस्वाण और अनिल फरस्वाण आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed