फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Villagers are risking their lives while traveling on the

Dehradun News: 20 साल पहले बसें हुई थीं बंद, वाहनों में लटककर सफर करते हैं ग्रामीण

Tue, 19 Dec 2023 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Villagers are risking their lives while traveling on the
I- साहिया क्वानू मोटर मार्ग से सफर करने के लिए बुक करने पड़ते हैं वाहन
विज्ञापन

I

I40 गांव जुड़े हैं साहिया-क्वानू मोटर मार्ग सेI

कालसी ब्लॉक के साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर ग्रामीण जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। यूटिलिटी और सवारी वाहनों पर लटक कर सफर करना मजबूरी बन गया है। दसऊ में चालदा महाराज के दर्शन के लिए लोगों को वाहन बुक करना पड़ रहा है। वाहन बुक न कर पाने वाले लोग 30 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर मंदिर तक पहुंच रहे हैं।



मोटरमार्ग पर करीब 20 साल पहले निजी बसें संचालित की जाती थीं। अचानक बसों का संचालन बंद हो गया। साहिया-क्वानू मोटर मार्ग से करीब 40 गांव जुड़े हैं। अगर ग्रामीणों को साहिया बाजार तक जाना है तो यूटिलिटी और सवारी वाहन ही एकमात्र विकल्प हैं। इसकी भी संख्या सीमित है। जब यूटिलिटी या सवारी वाहन सवारियों से पैक हो जाते हैं तो ग्रामीणों को मजबूरी में सवारी वाहनों की छत और यूटिलिटी पर लटक कर सफर करना पड़ता है। ऐसे में दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन





I
I

Iमोटर मार्ग से जुड़े गांवI



कोठा, तारली, नराया, पजिटीलानी, सलगा, फेडूलानी, जामुवा अस्टी, आरा, तांगडी, हाजा, दसऊ, मलेथा, दोधा ,भेवना, हिडका, दुनुवा, सुरेऊ, भंजरा, चंदोऊ, क्वानू, मैलोथ, मझगांव आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iदसऊ में विराजमान है चालदा महाराजI



- छात्रधारी चालदा महाराज इस समय दसऊ गांव स्थित मंदिर में विराजमान है। पशगांव खत के साथ अन्य खतों और बाहरी राज्यों में रहने वाले प्रवासी भी देवता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। गांव तक जाने के लिए लोगों को वाहन उपलब्ध नहीं हो पाते है। कुछ लोग वाहन बुक करते हैं तो कुछ लोग पैदल ही देवता के दर्शन के लिए चल देते हैं।






I- साहिया क्वानू मोटरमार्ग 40-50 गांवों का मुख्य मोटरमार्ग है। पिछले कई सालों से इस मार्ग पर एक भी बस नहीं चल रही है। लोग जान खतरे में डालकर यूटिलिटी और सवारी वाहनों में सफर करते हैं।

I

I
I

Iपरम सिंह चौहान, दसऊ
I

I
I

I
I

I20 साल पहले मोटरमार्ग पर तीन बसों का संचालन होता था। कभी कभार रोडवेज की बस भी चला करती थी। अब लोगों को सफर करने के लिए वाहन बुक करने पड़ते हैं। इससे बडी दिक्कत होती है।
I

I
I

Iश्रीचंद तोमर, अस्टीI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed