फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Villagers angry over lack of asphalting of road submitted memorandum to DM

Dehradun News: विकासनगर में सड़क का डामरीकरण न होने से नाराज ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 08 Apr 2024 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry over lack of asphalting of road submitted memorandum to DM
30 वर्षों से दावांपुल-मिंडाल-बैरावा मोटरमार्ग का डामरीकरण नहीं हुआ है। ग्रामीण कच्ची सड़क पर सफर करने को मजबूर हैं। सड़क से 12 गांवों की आबादी जुड़ी है। मार्ग की हालत न सुधारे जाने से नाराज ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की बात कही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सोनिका को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


डीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि तीन दशक पूर्व 16 किमी लंबी सड़क का निर्माण किया गया था। सड़क से कुराड, खनाड, सिचाड़, मिंडाल, मझगांव, समोग, बनियाना, थणता, जोगियो, सैजाड़, सणोऊ, टावरा समेत 12 से अधिक गांवों की करीब पांच हजार की आबादी जुड़ी है। कहा कि पूर्व में सड़क सुधारीकरण के लिए ग्रामीणों ने लोनिवि खंड चकराता के कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया था, तब शासन-प्रशासन ने शीघ्र मरम्मत का भरोसा दिलाया था, लेकिन आज तक कोई पहल नहीं हुई। उन्होंने केंद्रीय परिवहन मंत्री से भी सड़क सुधारीकरण के लिए केंद्रीय अवसंरचना निधि से बजट मुहैया कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रीतम सिंह नेगी, राकेश भट्ट, राजेंद्र सिंह चौहान, विकास चौहान, सुरेश चौहान, मायाराम भट्ट, कांतिराम भट्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


लोनिवि खंड चकराता के सहायक अभियंता आदित्यनाथ ठाकुर ने कहा कि सड़क सुधारीकरण के लिए 15.58 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। मुख्य सचिव स्तर से स्वीकृति भी मिल चुकी है। इसके बाद शासन स्तर से बजट मिलने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed