फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikram murder case Two accomplices arrested police close to disclosure wife and brother also been questioned

Dehradun: विक्रम हत्याकांड, दो मददगार गिरफ्तार, खुलासे के करीब पुलिस, पत्नी और भाई से भी हो चुकी है पूछताछ

Mon, 23 Feb 2026 08:06 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 23 Feb 2026 08:06 AM IST
सार

13 फरवरी को सिल्वर सिटी मॉल में झारखंड के कुख्यात गैंगेस्टर विक्रम शर्मा को दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। झारखंड के ही गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया था। विक्रम की पत्नी और भाई से भी पूछताछ हो चुकी है।

विज्ञापन
Vikram murder case Two accomplices arrested police close to disclosure wife and brother also been questioned
गैंगस्टर विक्रम शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिल्वर सिटी में झारखंड के गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस खुलासे के करीब है। हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटरों के दो मददगारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक के बेटे ने हरिद्वार में गाड़ी बुक करने के लिए यूपीआई से पेमेंट किया था जबकि दूसरे ने शूटरों को वाहन, टिकट आदि मदद उपलब्ध करवाई थी।

विज्ञापन

इस मामले में विक्रम के भाई और उसकी पत्नी से भी पूछताछ हो चुकी है। पुलिस ने कई कडि़यां आपस में जोड़ ली हैं। हत्याकांड का जल्द ही खुलासा हो सकता है। बता दें कि 13 फरवरी को सिल्वर सिटी मॉल में झारखंड के कुख्यात गैंगेस्टर विक्रम शर्मा को दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए तीन बदमाश बाइक पर आए थे। इनमें से दो घात लगाकर सीढ़ियों के पास खड़े हो गए और उनका एक साथी मॉल से कुछ दूर बाइक लिए इंतजार कर रहा था।

विज्ञापन


कई कुख्यात अपराधियों और गैंगस्टरों से संबंध होने की जानकारी मिली
विक्रम जब जिम से बाहर निकला और सीढि़यां उतर रहा था तभी पहले से घात लगाए दो बदमाशों ने बेहद करीबी से सिर पर कई गोलियां मार दी थी। इसके बाद बदमाश वहां से कुछ सौ मीटर तक पैदल भागे और काले रंग की बाइक में सवार होकर फरार हो गए। विक्रम पर झारखंड में हत्या और गैंगस्टर समेत 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। काशीपुर में विक्रम का स्टोन क्रेशर है और वह प्रॉपर्टी के कारोबार में भी सक्रिय था। विक्रम शर्मा सिंहभूमि जमशेदपुर झारखंड का रहने वाला था। वर्तमान में देहरादून में अमन विहार में रह रहा था। उसके कई कुख्यात अपराधियों और गैंगस्टरों से संबंध होने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए पुलिस टीमें लगातार काम कर रही हैं। सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल एविडेंस, लोकेशन आदि विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस टीम को अहम सुराग मिले हैं। इस मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

...तो जिसे डॉन बनाया वही बना दुश्मन

उत्तराखंड से झारखंड जाकर पुलिस टीमों ने दुमका जेल में बंद अखिलेश सिंह से लंबी पूछताछ की है। विक्रम को अखिलेश सिंह का गुरु माना जाता है। बताया जा रहा है कि अखिलेश और विक्रम झारखंड में जरायम की दुनिया का बड़ा नाम हैं। विक्रम ने अपने चेले अखिलेश सिंह को डॉन के रूप में स्थापित करने में भी कई लोगों से रंजिश पाल ली थी।

खुद विक्रम पर 2007 में साकची आम बागान के पास श्री लेदर के मालिक आशीष डे और चार अक्तूबर 2008 को बिष्टुपुर में टाटा स्टील के सुरक्षा अधिकारी जयराम सिंह समेत कई हाईप्रोफाइल लोगों की हत्या का आरोप है। बताया जा रहा है कि विक्रम को जिससे लाभ दिखता था वह उसे अपना बनाने की कोशिस करता था। अपना सिक्का जमाने के लिए पुलिस, राजनेता सभी को साधकर रखता था। इसके गैंग के गुर्गे अपराध करते और पुलिस मुकदमा उसके विरोधियों पर करती।

ये भी पढ़ें...Dehradun: शिक्षा निदेशक से मारपीट प्रकरण: आज से काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे शिक्षक, घटना को लेकर आक्रोश

तब ददई यादव और बड़ा निजाम के गिरोह से इसकी रंजिशें हुईं। इसके बाद ददई यादव और बड़ा निजाम मारे गए। हाल फिलहाल में गणेश सिंह के साथ इसकी रंजिशों की चर्चाएं हैं। हालांकि हत्याकांड में अखिलेश का हाथ होने की बात भी सामने आ रही है। वहीं पुलिस पूछताछ में विक्रम की पत्नी ने अपने देवर अरविंद पर भी संगीन आरोप लगाए हैं। पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed