{"_id":"61d9df63e39481251d26cf59","slug":"vikram-auto-will-not-run-on-the-roads-on-january-14-dehradun-news-drn4011533155","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 जनवरी को प्रदेश की सड़कों पर नहीं दौड़ेंगे विक्रम आटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 जनवरी को प्रदेश की सड़कों पर नहीं दौड़ेंगे विक्रम आटो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड विक्रम ऑटो महासंघ के अध्यक्ष विनय सारस्वत ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से सीएनजी, एलपीजी गाड़ियों के नए परमिटों का विरोध किया जाएगा। सरकार वर्तमान में चल रहे ऑटो विक्रम के परमिट को रिप्लेस करे। ओपन पॉलिसी के खिलाफ 14 जनवरी को पूरे प्रदेश में ऑटो और विक्रम संचालन बंद किया जाएगा।
हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में उत्तराखंड विक्रम ऑटो महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से ओपन पॉलिसी के तहत सीएनजी एलपीजी विक्रम ऑटो के तीन हजार नए परमिट दिए जाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ऋषिकेश शहर में करीब 600 ई-रिक्शा, 200 ई-कार्ट और करीब दो हजार ऑटो विक्रम संचालित हो रहे हैं। बताया कि यदि ओपन पॉलिसी के तहत शहर में तीन हजार सीएनजी एलपीजी ऑटो विक्रम को परमिट दिए जाते हैं तो इससे डीजल से चल रहे ऑटो विक्रम स्वामी और चालकों के सामने भुखमरी जैसी समस्या आ जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को चाहिए कि वर्तमान में जो ऑटो विक्रम संचालित हो रहे हैं उनके परमिट को रिप्लेस किया जाए। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को ओपन पॉलिसी के विरोध में देहरादून में आरटीओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस दौरान त्रिलोक भंडारी, पवन अरोड़ा, राजेंद्र कुमार, जगजीत सिंह बिष्ट, राम कुमार चौहान, प्रताप यादव और आदेश पंडित आदि उपस्थित थे।