फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikasnagar Municipality receives cleanliness award

Dehradun News: नगर पालिका विकासनगर को मिला स्वच्छता पुरस्कार, सीएम ने किया सम्मानित

Thu, 02 Oct 2025 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Vikasnagar Municipality receives cleanliness award
देहरादून में नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल और अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट को सम्मानित करते - फोटो : samvad
नगर पालिका विकासनगर के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के मुख्य सेवक सदन में नगर पालिका को स्वच्छता पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया। नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल और अधिशासी अधिशासी बीपी भट्ट ने पुरस्कार ग्रहण किया। नगर पालिका को यह सम्मान पिछले दो वर्षाें के दौरान स्वच्छता और वर्षा जल प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए मिला है।
विज्ञापन


नगर पालिका विकासनगर बीते दो सालों से लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022-23 में पालिका की रैंकिंग 40 थी लेकिन 2023-24 में रैंकिंग में अचानक से बड़ा सुधार आया। प्रदेश में 18वीं रैंकिंग मिली। नगर पालिका को पहली बार खुले में शौच मुक्त घोषित किया गया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में नगर पालिका ने कमाल ही कर दिया। प्रदेश में 11वें स्थान पर आ गई। इसके साथ कूड़ा मुक्त शहरों में एक स्टार का दर्जा मिला। प्रदेश की केवल सात निकायों को यह दर्जा मिला था। नगर पालिका ओडीएफ प्लस प्लस की श्रेणी में भी आ गई। सितंबर में पालिका को वर्षा जल प्रबंधन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए देश का प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड मिला था। नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल ने कहा कि निकाय को इस स्तर तक पहुंचाने में अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट का विशेष योगदान है। उन्होंने स्वच्छता और वर्षा जल प्रबंधन के क्षेत्र में जो प्रयोग किए, वह कारगर साबित हुए। वह लगातार नई योजनाओं पर काम कर रहे हैं। उन्होेंने कहा कि नगर पालिका स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed