फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikasnagar laborer from Lakhimpur Kheri gone down to Shaktinahar canal but slipped and fell into it missing

Vikasnagar: पानी लेने शक्तिनहर में उतरा था लखीमपुर खीरी का श्रमिक, पैर फिसलने से तेज धारा में बहकर हुआ लापता

Wed, 21 Jan 2026 09:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 21 Jan 2026 09:35 PM IST
सार

युवक अपने तीन भाईयों, पत्नी और तीन वर्ष के बच्चे के साथ घूमने के लिए ई रिक्शा से कुल्हाल स्थित भूरेशाह की मजार पर आया था। इस दौरान बच्चे ने ई रिक्शा में शौच कर दिया। वह वाहन को धोने के लिए पानी लेने नहर में उतरा था, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया।

विज्ञापन
Vikasnagar laborer from Lakhimpur Kheri gone down to Shaktinahar canal but slipped and fell into it  missing
युवक की तलाश करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के मटक माजरी के पास बुधवार को पैर फिसलने से उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकरण नाथ की गुप्ता कॉलेनी निवासी मोहम्मद आरिफ (24) शक्तिनहर में गिर गया। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

विज्ञापन


एसडीआरएफ की टीम ने नदी में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन उसका कोई अता पता नहीं लगा। युवक के तीन वर्ष के बेटे ने ई रिक्शा पर शौच कर दिया था, वह वाहन को धोने के लिए पानी लेने के लिए नहर में उतरा था। मृतक हाल में सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ा रामपुर में रह रहा था।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाई ने बताया शाम को एक युवक के शक्तिनहर में गिरने की सूचना मिली थी। युवक के परिजनों ने बताया वह अपने तीन भाईयों, पत्नी और तीन वर्ष के बच्चे के साथ घूमने के लिए ई रिक्शा से कुल्हाल स्थित भूरेशाह की मजार पर आया था। शाम को सभी लोग वापस लौट रहे थे। मटक माजरी के पास बच्चे ने ई रिक्शा पर शौच कर दिया। वह वाहन को धोने के लिए पानी लेने नहर में उतरा था। नहर का जलस्तर कुछ कम था और किनारे कवक भी जमी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Accident: कुलसारी मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर दूसरी सड़क पर गिरा, चालक की मौत

अचानक पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। तलाशी अभियान के दौरान उसका सुराग नहीं लगा। अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान बीच में रोकना पड़ा। बृहस्पतिवार को फिर से अभियान चलाया जाएगा। मृतक मजदूरी का कार्य करता है।

छोटा भाई बचाने के लिए न कूदता तो बचाया जा सकता था आरिफ
मृतक के छोटे भाई मोहम्मद आदिल ने जैसे ही बड़े भाई को डूबते देखा वह उसे बचाने के लिए शक्तिनहर में कूद गया। इस बीच वह स्वयं भी डूबने लगा। मौके पर मौजूद एक स्थानीय तैराक ने दोनों को बचाने के लिए नहर में छलांग लगाई। वह आदिल तक पहुंच गया और उसे बचाने में भी कामयाब रहा, लेकिन इस बीच आरिफ नहर की धारा में बहकर लापता हो गया। पुलिस का कहना है अगर आदिल नहर में न कूदता तो तैराक आरिफ को बचा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed