फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikasnagar Fugitive Accused in Abetment to Suicide Case Arrested After Two Months

Vikasnagar: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार आरोपी दो माह बाद गिरफ्तार, फंदे से लटका मिला था शव

Wed, 03 Jun 2026 10:12 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 03 Jun 2026 10:12 PM IST
सार

मार्च 2026 में जलालिया जंगल में हरिद्वार जिले के रुड़की निवासी सादिक का शव फंदे से लटका मिला था। जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसकी तलाश की जा रही थी।

विज्ञापन
Vikasnagar Fugitive Accused in Abetment to Suicide Case Arrested After Two Months
युवक गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में करीब दो माह से फरार चल रहे हरिद्वार जिले के झबरेड़ा निवासी आरोपी अनस को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार शाम को डाकपत्थर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अदालत से वारंट भी जारी किया गया था। मार्च 2026 में जलालिया जंगल में हरिद्वार जिले के रुड़की निवासी सादिक का शव फंदे से लटका मिला था। जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि 30 मार्च 2026 को जलालिया जंगल में एक युवक का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। मृतक की पहचान के प्रयास शुरू किए। बाद में मृतक की पहचान हुई। मृतक के परिजनों ने गंगनहर कोतवाली में अनस के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। घटनास्थल विकासनगर क्षेत्र में होने के कारण जीरो एफआईआर यहां स्थानांतरित की गई और मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: कोबरा गैंग के दो विदेशी पैडलरों समेत तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, पार्टियों में सप्लाई करने की थी तैयारी

जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले। आरोपी घटना के दिन से लगातार फरार चल रहा था। उसने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकासनगर तथा उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिकाएं भी दाखिल की थीं, जिन्हें खारिज कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने अदालत से गिरफ्तारी वारंट प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed