फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikasnagar Crime News dispute over farming nephew drowned his uncle in water and beat him brutally he died

Vikasnagar: खेती को लेकर हुआ विवाद तो हैवान बना भतीजा, ताऊ को पानी में डुबोकर बेरहमी से पीटा, हुई मौत

Wed, 25 Jun 2025 11:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Jun 2025 11:01 PM IST
सार

ताऊ और भतीजों में खेती को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान भतीजे ने ताऊ की पीठ पर चढ़ कर उनका मुंह पानी और कीचड़ में डुबोकर मारना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Vikasnagar Crime News dispute over farming nephew drowned his uncle in water and beat him brutally he died
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

सहसपुर थाना क्षेत्र के केदारावाला में खेत की डोल पर घास रखने पर ताऊ और भतीजों में विवाद हो गया है। भतीजे ने खेत में भरे पानी और कीचड़ में डुबोकर ताऊ को पीटने लगा। घटना के कुछ देर बाद ही वाजिद अली (65) पुत्र जिजुददी की मौत हो गई।

विज्ञापन


परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस के काफी समझाने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें मृतक का शव सौंपा। पुलिस ने मृतक के दोनों भतीजे, भाई की पत्नी और एक बहु के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और अन्य संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सहसपुर थाना पुलिस को बुधवार सुबह केदारावाला में रिश्तेदारों मेंं मारपीट के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत की सूचना मिली। सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकास रावत टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक के घर पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


माहौल को भांपते हुए सहसपुर पुलिस ने कालसी थाने और विकासनगर कोतवाली से भी पुलिस बल को मौके पर बुलवा लिया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने बिना आरोपियों की गिरफ्तारी के शव को पुलिस को सौंपने से इन्कार कर दिया। लोगोंं ने काफी देर तक हंगामा किया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलवाया। उसके बाद टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

यमुनोत्री हादसा: मलबे में दबे लोगों की स्निफर डॉग से की गई तलाश, चट्टानों पर लटके बोल्डरों को हटाया, तस्वीरें

Trending Videos

थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ में जानकारी मिली कि सुबह वाजिद अली (65) पुत्र जिजुददी, उनकी पत्नी नसरीन, बेटा शाबिर, बहु नफीसा अपने खेत से घास लेकर जा रहे थे। उन लोगों ने घास को अपने खेत के बगल के खेत में रख दिया। खेत वाजिद अली के भाई का है।

इस पर वाजिद अली के भाई की पत्नी सरवरी, उसके बेटे मनीष, असलम और बहु सोनिया ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। इस बीच भतीजे मनीष ने वाजिद अली को धक्का दे दिया। वाजिद अली खेत में गिर गए। खेत में पानी और कीचड़ भरा था।

मनीष ने वाजिद अली की पीठ पर चढ़ कर उनका मुंह पानी और कीचड़ में डुबोकर मारना शुरू कर दिया। उसके बाद वाजिद अली खेत से 15 से 20 मीटर तक मुख्य सड़क तक गए और अचानक भूमि पर गिर गए। परिजन उन्हें अचेत अवस्था में चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने वाजिद अली को मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों को समझाने के बाद पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि चिकित्सकों के मुताबिक फेफेड़ों में अत्यधिक मात्रा में पानी भरने से वाजिद अली की मौत हुई थी।

बताया कि मुख्य आरोपी मनीष, उसकी मां सरवरी, भाई असलम और भाई की पत्नी सोनिया पर गैर इरादतन हत्या और अन्य संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बताया कि सभी आरोपी फरार हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed