फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikas Bharat Sankalp Yatra reached Gram Panchayat Rampur

आमजन प्रगति और जरुरतमंद उन्नति की ओर अग्रसर : विधायक

Wed, 13 Dec 2023 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Vikas Bharat Sankalp Yatra reached Gram Panchayat Rampur
Iरामपुर भाऊवाला और भगवानपुर पहुंच विकसित भारत संकल्प यात्राI
विज्ञापन


विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत रामपुर भाऊवाला और भगवानपुर पहुंची। दोनों ग्राम पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के अनुसार आमजन की प्रगति और जरुरतमंद के जीवन स्तर को उन्नति की ओर अग्रसर करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा एक बड़ा और व्यापक अभियान है।



मंगलवार को ग्राम पंचायत रामपुर भाऊवाला और भगवानपुर में सहसपुर विधायक ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा को पूरे देशभर में अपार जन समर्थन मिल रहा हैं। उन्होंने ग्रामीणों को योजनाओं से अधिक से अधिक जुड़कर लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने में अपना सहयोग देने के लिए सभी को शपथ भी दिलवाई।
विज्ञापन




शिविर में विभागों ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल और प्रदर्शनी भी लगाई गई। कृषि विभाग, उद्यान विभाग, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आजीविका मिशन, पशुपालन, सहकारी समिति के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी, स्वयं सहायता समूह की ओर से बनाए गए उत्पाद आदि की सुविधा भी दी गई। विधायक ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस चूल्हे और अन्य योजनाओं से संबंधित प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान जिला पंचायत सदस्य खेमलता नेगी, प्रदेश पंचायत प्रकोष्ठ संयोजक यशपाल नेगी, ग्राम प्रधान रमा थापा, बीडीसी सुनीता कंडारी, सहायक खंड विकास अधिकारी मनीष कुकरेती, ग्राम प्रधान भगवानपुर दीपक जोशी, वीडीओ विक्रम नेगी, वीपीडीओ पवन कुमार, ग्राम प्रधान मिसरास पट्टी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed