{"_id":"5b9d0eba867a557eb1675b35","slug":"vijay-hazre-trophy-2018-uttarakhand-team-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय हजारे ट्रॉफी के लिए घोषित हुई उत्तराखंड की 15 सदस्यीय टीम, रजत भाटिया होंगे कप्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय हजारे ट्रॉफी के लिए घोषित हुई उत्तराखंड की 15 सदस्यीय टीम, रजत भाटिया होंगे कप्तान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 15 Sep 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
रजत भाटिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुभवी रजत भाटिया की कप्तानी में विजय हजारे ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड की 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी गई है। विनीत सक्सेना टीम के उप कप्तान होंगे। उत्तराखंड की टीम आज गुजरात के लिए रवाना होगी, जहां 20 सितंबर को उसका पहला मुकाबला बिहार से होगा।
विज्ञापन
शनिवार को अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में उत्तराखंड क्रिकेट संचालन समिति (यूसीसीसी) ऑफिशियल अमित पांडेय ने टीम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि टीम में तीनों अतिथि खिलाड़ी रजत भाटिया, विनीत सक्सेना और मलोलन रंगराजन के अलावा वैभव भट्ट, करणवीर कौशल, मयंक मिश्रा, वैभव पंवार, सनी राणा, धनराज शर्मा, सौरभ रावत, शुभम नौटियाल, दीपक धपोला, सौरभ चौहान, विजय जेठी और आर्य सेठी को जगह दी गई है।
विज्ञापन
बीसीसीआई ने भास्कर पिल्लई को कोच और प्रशांत पुजारा को ट्रेनर नियुक्त किया है। वहीं, डैनी परेरा को फिजियोथेरेपिस्ट और दीपक मेहरा को टीम मैनेजर बनाया गया है। अमित पांडेय ने बताया कि टीम रविवार तड़के गुजरात के लिए रवाना हो जाएगी। 19 सितंबर से शुरू होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तराखंड का पहला मुकाबला 20 सितंबर को बिहार से होगा।
विज्ञापन
टीम में उत्तराखंड पुलिस के युवा क्रिकेटर धनराज शर्मा भी शामिल
इस 15 सदस्यीय टीम में उत्तराखंड पुलिस के युवा क्रिकेटर धनराज शर्मा भी शामिल हैं। धनराज हरिद्वार के रहने वाले हैं और 2006 से उत्तराखण्ड पुलिस में अपनी सेवा दे रहे हैं। धनराज 2016-17 में मुम्बई में आयोजित हुई रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की टीम का भी हिस्सा रहे हैं। इस साल रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अफगानिस्तान और उत्तराखंड की टीम के बीच खेले गये अभ्यास मैच में भी धनराज ने भाग लिया था। डीजीपी अनिल के रतूड़ी और डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने धनराज शर्मा को शुभकामनाएं दी हैं।
पहले दो मुकाबले अहम
विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तराखंड की टीम के लिए पहले दो मुकाबले बेहद अहम होंगे। उत्तराखंड का पहला मैच 20 सितंबर को बिहार से होना है। वहीं, दूसरा मैच 22 सितंबर को पुडुचेरी से होगा। सूत्रों के अनुसार, इस बार नई टीमों के लिए बनाए गए प्लेट ग्रुप में ये दोनों टीमें सबसे मजबूत स्थिति में हैं।