फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vijay Hazare Trophy 2019-20 uttarakhand wins due to Karanveer kaushan century

विजय हजारे ट्रॉफी: करनवीर के शतक से जीता उत्तराखंड, मेघालय 174 रनों पर हुई ढेर

Sat, 12 Oct 2019 09:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 12 Oct 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy 2019-20 uttarakhand wins due to Karanveer kaushan century
सलामी बल्लेबाज करनवीर - फोटो : फाइल फोटो

विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तराखंड ने मेघालय को 120 रनों से करारी शिकस्त दी। उत्तराखंड के सलामी बल्लेबाज करनवीर कौशल की 103 रनों की शतकीय पारी की बदौलत टीम ने मेघालय को 294 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया। उत्तराखंड की आक्रामक गेंदबाजी के सामने मेघालय की टीम 120 रनों पर ऑल आउट हो गई। सात मैचों में 22 अंक हासिल कर उत्तराखंड ग्रुप में दूसरे स्थान पर कायम है। 

विज्ञापन


राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में खेले गए मैच में टीम उत्तराखंड पहले बल्लेबाजी करने उतरी। सलामी बल्लेबाज एवं कप्तान उन्मुक्त चंद कुछ खास नहीं कर पाए और 26 रन पर गलत शॉट खेलकर विकेट गवां बैठे। हालांकि इसके बाद करनवीर कौशल और तन्मय श्रीवास्तव के बीच 150 रनों की साझेदारी हुई।
विज्ञापन


करनवीर ने अर्द्धशतक पूरा करके 98 गेंदों पर शतक भी पूरा किया। साथ ही तन्मय ने भी अर्द्धशतक लगाया। लेकिन, 204 रनों के स्कोर पर करनवीर और 223 पर तन्मय आउट हो गए। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका और एक के बाद एक विकेट गिरते गए। डी नेगी ने 28 रन बनाए। उत्तराखंड ने 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 294 रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


295 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेघालय टीम को महज 6 रन के स्कोर पर पहला झटका सिल्वेस्टर व 39 के स्कोर पर दूसरा झटका विस्वरजीत के रूप में लगा। इसके बाद आरआर बिस्वा और पुनीत बिष्ट के बीच 39 रनों की साझेदारी आगे बढ़ ही रही थी कि तभी पुनीत बिष्ट (21) का विकेट लेकर उत्तराखंड ने बड़ी सफलता हासिल की।

दूसरे छोर पर बिस्वा ने अपना अर्द्धशतक पूरा किया और 74 रन पर आउट हुए। उनके अलावा रवि तेजा 24, अमियांग्शु सेन 0, लेरी 0, अभय नेगी 1, रवि छालिया 17, आकाश कुमार 0 पर आउट हुए और पूरी टीम 42.4 ओवर में 174 रनों पर सिमट गई। वैभव, अवनीश सुधा ने 3-3, राहिल शाह ने दो व प्रदीप चमोली, डी नेगी ने एक-एक विकेट लिए।


71 रनों पर गिरे सात विकेट:
उत्तराखंड का स्कोर 223 रन पर दो विकेट था, लेकिन जब तन्मय आउट हुए तो एक के बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। अंत में 71 रन बनाने में सात बल्लेबाज आउट हो गए। उम्मीद की जा रही थी कि उत्तराखंड 320 से ज्यादा का लक्ष्य देगी, लेकिन टीम ने बमुश्किल 294 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed