फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vigilance team three hour in hostage.

हरिद्वार: छापा मारने गई विजिलेंस टीम पर हमला, तीन घंटे बनाया बंधक

Sat, 10 Sep 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 10 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
vigilance team three hour in hostage.
विजिलेंस टीम को बंधक बनाने के दौरान घर के बाहर जमा भीड़ - फोटो : AmarUjala

हरिद्वार के पथरी क्षेत्र स्थित गांव बहादरपुर जट में छापा मारने पहुंची देहरादून से आई ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम को ग्रामीणों ने साढ़े तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। ग्रामीणों ने टीम पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए उनके साथ धक्कामुक्की की और सरकारी कैमरे तोड़ दिए। करीब साढ़े तीन घंटे तक पुलिस टीम ने उसे ग्रामीणों की कैद से मुक्त कराया।

विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर ऊर्जा निगम के एसडीओ वीके जोशी की अगुवाई में विजिलेंस टीम के सदस्यों सहायक अभियंता राजपाल, निरीक्षक उमा मधवाल, एसआई हरिमन पोखरियाल ने बहादरपुर गांव में कई घरों में छापे मारे। इसके बाद टीम पूर्व प्रधान असगर के घर पहुंची।
विज्ञापन


विजिलेंस की टीम बिजली चोरी की जांच कर ही रही थी कि ग्रामीणों ने घर में चेकिंग के दौरान महिलाओं का वीडियो बनाने और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर छापा मारने का आरोप लगाते हुए टीम को बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने टीम के साथ धक्का मुक्की कर दी और कैमरा छीनकर जमीन पर पटक कर तोड़ डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर टीम को कराया मुक्त

vigilance team three hour in hostage.
विजिलेंस टीम को बंधक बनाने के बाद ग्रामीणों से वार्दा करते एसओ - फोटो : AmarUjala

इसी बीच किसी ने विजिलेंस टीम के बंधक बनाए जाने की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। एसओ चंद्रभान सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में भी ग्रामीणों ने विजिलेंस टीम पर आरोपों की झड़ी लगा दी। एसओ ने जैसे-तैसे ग्रामीणों को समझा बुझाकर साढ़े तीन घंटे बाद विजिलेंस टीम को मुक्त कराते हुए पूर्व प्रधान के घर से बाहर निकाला।

एसओ ने बताया कि इस संबंध में कोई शिकायत अभी विजिलेंस टीम ने नहीं की है। शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं क्षेत्रीय विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने भी गांव में पहुंचकर टीम की कार्रवाई का विरोध किया और लोगों को समझा बुझाकर उनका गुस्सा शांत कराया। 

निगम ने मांगी घटना की विस्तृत रिपोर्ट
‘ऊर्जा निगम और विजिलेंस को क्षेत्र में बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थी। शिकायत पर ऊर्जा निगम के स्थानीय अफसरों के साथ विजिलेंस की टीम रूटीन चेकिंग पर वहां गई थी। इसका क्षेत्र के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। महिलाओं का वीडियो बनाने और छेड़छाड़ के आरोप निराधार हैं। फिर भी ऊर्जा निगम के स्थानीय अधिकारियों से घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।’
-जीसी ध्यानी, पुलिस अधीक्षक विजिलेंस (ऊर्जा निगम)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed