फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vigilance Team Arrested UPCL JE for taking 75 thousand rupees bribe in dehradun

देहरादून: 75 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का जेई गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा

Fri, 17 Jan 2020 08:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 17 Jan 2020 08:56 PM IST
सार

  • विजिलेंस ने सेलाकुई के उपखंड में की छापेमारी, बिजली कनेक्शन और पोल लगाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

विज्ञापन
Vigilance Team Arrested UPCL JE for taking 75 thousand rupees bribe in dehradun
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में विजिलेंस ने बिजली विभाग के जेई (अवर अभियंता) मुनीश कुमार को 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। यह रिश्वत बिजली कनेक्शन और खंभा लगाने के एवज में मांगी गई थी।

विज्ञापन


विजिलेंस ने गिरफ्तारी के बाद जेई के सरकारी आवास को भी सर्च किया है। आरोपी को शनिवार को विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा। जेई हरिद्वार के भगवानपुर इलाके का रहने वाला बताया गया है।
विज्ञापन


विजिलेंस के एसपी धीरेन्द्र गुंज्याल ने बताया कि सेलाकुई क्षेत्र के एक उपभोक्ता ने 15 जनवरी को विजिलेंस मुख्यालय आकर बताया था कि उसने घर में बिजली कनेक्शन और खंभा लगवाने के लिए विद्युत वितरण उपखंड सेलाकुई में आवेदन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि जेई मुनीश कुमार ने इसके लिए 85 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इतनी राशि देने में असमर्थता जताई, लेकिन जेई 75 हजार रुपये से कम लेने को तैयार नहीं था। गोपनीय जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद ट्रैप टीम गठित की गई। 

एसपी गुंज्याल ने बताया कि जेई मुनीश कुमार ने उपभोक्ता से शुक्रवार को आफिस में रकम मंगाई थी। विजिलेंस टीम ने सुबह ही आफिस के आसपास डेरा डाल लिया। शिकायतकर्ता ने जैसे ही रिश्वत थमाई, विजिलेंस टीम ने जेई मुनीश कुमार को रंगे हाथाें गिरफ्तार कर लिया।

प्राथमिक पूछताछ के बाद जेई के सेलाकुई स्थित कमरे और सरकारी आवास की भी तलाशी ली गई, लेकिन वहां कुछ ज्यादा नहीं मिला। आरोपी जेई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed