फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vigilance Team arrested Kanungo for taking bribe of five thousand in Dehradun

देहरादून: पांच हजार की रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ दबोचा

Tue, 28 Jan 2020 08:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Jan 2020 08:56 PM IST
सार

  •  पिता के नाम में हुई त्रुटि ठीक करने के नाम पर पूर्व वायु सैनिक से मांगी थी रिश्वत
  • विजिलेंस टीम ने नायब सर्वे कार्यालय में आरोपी को रंगे हाथों दबोचा
  • कानूनगो के आवास पर देर रात तक चलती रही विजिलेंस की तलाशी

विज्ञापन
Vigilance Team  arrested  Kanungo for taking bribe of five thousand in Dehradun
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून विजिलेंस टीम ने पूर्व वायु सैनिक से पांच हजार की रिश्वत लेने के आरोप में सर्वे कानूनगो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कानूनगो ने यह रिश्वत दाखिल खारिज के दस्तावेज में पिता के नाम पर हुई त्रुटि ठीक करने के नाम पर मांगी थी। कानूनगो के पकड़े जाने के बाद विजिलेंस की टीम तलाशी को उसके पैतृक आवास कालसी भेजी गई है। आरोपी राजस्व अधिकारी को बुधवार को विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


विजिलेंस के अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि वायु सेना के पूर्व सैनिक ने मुख्यालय आकर बताया था कि उन्होंने बालावाला में प्लाट खरीदा था, जिसका दाखिल खारिज भी हो चुका है। इसमें भूखंड के रकबे और पिता के नाम में त्रुटि हो गई थी। राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार को प्रार्थनापत्र राजस्व कार्यालय में दिया गया था। राजस्व के सर्वे कानूनगो किशन सिंह नेगी इसके बदले पांच हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। रकम न देने के कारण काफी समय से उन्हें परेशान किया जा रहा है। परेशान होकर रिश्वत देने को हामी तो भर ली है, लेकिन वो कानूनगो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहते हैं। 

विज्ञापन

एसपी गुंज्याल ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक रेनू लौहानी के निर्देशन में कार्रवाई को टीम गठित की गई। कानूनगो ने पूर्व सैनिक को रिश्वत की रकम लेकर मंगलवार को बंदोबश्त कार्यालय देहरादून में बुलाया था। साढ़े तीन बजे के करीब कानूनगो किशन सिंह नेगी निवासी गांव थुराऊ (कालसी) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने विजिलेंस को गुमराह करने की कोशिश की। एसपी ने बताया कि एक टीम उसके गांव गई है, जबकि दूसरी टीम कानूनगो दून में आवास की तलाशी में जुटी है। कानूनगो के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगे तो करें शिकायत 
देहरादून। प्रदेश भर में यदि कोई सरकारी कर्मचारी अथवा अधिकारी रिश्वत की मांग करे तो तत्काल विजिलेंस के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001806666 पर शिकायत करें। इसके अलावा मोबाइल नंबर पर 9456592300 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed