फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ayurveda University Scam Vigilance again reached University to investigate recruitment purchase scam Dehradun

Dehradun News: भर्ती और खरीद घोटाले की जांच के लिए फिर आयुर्वेद विवि पहुंची विजिलेंस, खंगाले दस्तावेज

Thu, 25 May 2023 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 25 May 2023 05:31 PM IST
सार

2022 में शासन ने विजिलेंस जांच की अनुमति दी थी। जांच में वित्तीय अनियमितता, योग अनुदेशकों के पदों पर जारी रोस्टर को बदलने के साथ माइक्रोबायोलॉजिस्ट के पदों पर भर्ती में नियमों का अनुपालन नहीं करने सहित कई आरोप थे।

विज्ञापन
Ayurveda University Scam Vigilance again reached University to investigate recruitment purchase scam Dehradun
विजिलेंस टीम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आयुर्वेद विवि में हुए भर्ती और खरीद घोटाले की जांच के लिए बुधवार को एक बार फिर विजिलेंस ने विश्वविद्यालय में दस्तावेज खंगाले। इससे विश्वविद्यालय में हड़कंप की स्थिति बनी रही। इंस्पेक्टर पंकज पोखरियाल के नेतृत्व में विजिलेंस टीम विश्वविद्यालय पहुंची और भर्ती, खरीद संबंधी दस्तावेज मांगे। विजिलेंस की टीम कई बार दस्तावेज मांग चुकी है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी पूरे दस्तावेज देने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन


आयुर्वेद विवि में भ्रष्टाचार के मामले सामने आए थे। 2022 में शासन ने विजिलेंस जांच की अनुमति दी थी। जांच में वित्तीय अनियमितता, योग अनुदेशकों के पदों पर जारी रोस्टर को बदलने के साथ माइक्रोबायोलॉजिस्ट के पदों पर भर्ती में नियमों का अनुपालन नहीं करने सहित कई आरोप थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...UK Board Result: IAS बनकर देश सेवा करना चाहती है 12वीं की टॉपर, हर अभिभावक के लिए प्रेरणा हैं तनु के माता-पिता
विज्ञापन
विज्ञापन


बायोमेडिकल संकाय और संस्कृत में असिस्टेंट प्रोफेसर, पंचकर्म सहायक के पदों पर विज्ञप्ति प्रकाशित करने और फिर रद्द करने की भी बात सामने आई थी। विजिलेंस की इंस्पेक्टर किरन असवाल ने मामले की जांच की तो इसमें कई अनियमितताएं पाई गईं। इस मामले में अप्रैल महीने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अब मामले की विवेचना इंस्पेक्टर पंकज पोखरियाल को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed