फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vigilance is lagging behind in expert technical investigation

तकनीकी जांच के लिए विजिलेंस को चाहिए विशेषज्ञ

Wed, 12 Oct 2022 11:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Vigilance is lagging behind in expert technical investigation
विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ न होने के कारण विजिलेंस तकनीकी जांचों में पिछड़ रही है। विजिलेंस मुख्यालय ने विशेषज्ञों को शामिल करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। इससे विजिलेंस के पास लंबित जांचों का बोझ भी कम हो जाएगा। इसके साथ ही विजिलेंस ने कई और प्रस्ताव भी शासन को भेजे हैं।
विज्ञापन

विजिलेंस वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच करती है। ज्यादातर मामले ऐसे होते हैं, जिनको पुलिस अधिकारी समझ नहीं पाते हैं। कंस्ट्रक्शन से संबंधित मामलों में इंजीनियर बैकग्राउंड के लोगों का होना बेहद जरूरी है। इसके अलावा बजट के मामलों में वित्तीय जानकारों की जरूरत भी विजिलेंस को महसूस हो रही है। विजिलेंस के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों को शामिल करने के लिए अब शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, इसके तहत इंजीनियर बैकग्राउंड के लोगों को शामिल करने की बात चल रही है। नियमित रूप से न हो सके तो विजिलेंस किसी एजेंसी को भी हायर कर सकती है। बता दें कि कई मामलों की जांच सिर्फ विशेषज्ञ न होने के कारण लंबित है। ऐसे में यदि विजिलेंस को विशेषज्ञ मिल जाते हैं तो जांचों में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान, गुजरात की तर्ज पर फोन टेप करना चाहती है विजिलेंस
विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के मामलों में बिचौलियों के फोन टेप करने की अनुमति भी शासन से मांगी है। इसके लिए भी पिछले दिनों प्रस्ताव भेजा गया है। विजिलेंस सूत्रों के अनुसार, राजस्थान और गुजरात की विजलेंस को फोन टेप करने का अधिकार है। इसके लिए केंद्र के टेलीग्राफ एक्ट के प्रावधानों को आधार बनाया गया है। इस एक्ट के तहत अपराध की रोकथाम के लिए बिचौलियों और संदिग्ध अपराधियों के फोन टेप किए जा सकते हैं। राजस्थान में इस तरह का अधिकार मिलने के बाद बड़े भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसी जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed