फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Video of BJP leader his son firing goes viral police investigation

रुड़की: भाजपा नेता, उनके बेटे का फायरिंग करते वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 13 Oct 2019 10:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 13 Oct 2019 10:20 AM IST
सार

  • पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह, उनके बेटे भाजपा नेता गौरव चौधरी वीडियो में कर रहे फायरिंग 
  • दशहरा की बताई जा रही है वीडियो, हाल ही में एक और भाजपा नेता का हो चुका है वीडियो वायरल

विज्ञापन
Video of BJP leader his son firing goes viral police investigation
गन्ना समिति के चेयरमैन चौधरी कुलदीप सिंह के फायरिंग करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता एवं लिब्बरहेड़ी गन्ना समिति के चेयरमैन चौधरी कुलदीप सिंह के फायरिंग करते वायरल वीडियो का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और भाजपा नेता व उनके बेटे का फायरिंग करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


यह वीडियो दशहरा का बताया जा रहा है, जिसमें पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह और उनके बेटे डॉ. गौरव चौधरी घर पर लाइसेंसी हथियारों से हवाई फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। वहीं, वायरल वीडियो की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हाल ही में भाजपा नेता एवं लिब्बरहेड़ी गन्ना समिति के चेयरमैन चौधरी कुलदीप सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह समिति परिसर में लाइसेंसी राइफल से हवाई फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि मामला पुलिस तक जा पहुंचा और पुलिस इसकी जांच कर रही है। वहीं, अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में दो बार बसपा से विधायक रह चुके और अब भाजपा नेता चौधरी यशवीर सिंह व उनके बेटे डॉ. गौरव चौधरी लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। डॉ. गौरव चौधरी भी भाजपा नेता हैं और झबरेड़ा नगर पंचायत के चेयरमैन रह चुके हैं। वायरल वीडियो में दोनों पिता-पुत्र हवाई फायरिंग करते दिख रहे हैं और आसपास कई लोग व बच्चे भी खड़े हैं।

वीडियो की जांच कराई जा रही है। अगर इसमें किसी अपराध का होना पाया जाएगा तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- नवनीत सिंह, एसपी देहात

यह चार साल पुराना दशहरा का वीडियो है। दशहरा में शस्त्रों की भी पूजा की जाती है। किसी ने यह वीडियो तोड़ मरोड़ कर पेश किया है। इसका इस दशहरा से कोई लेनादेना नहीं है।
- डॉ. गौरव चौधरी, पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन झबरेड़ा एवं भाजपा नेता 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed