फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vice President Venkaiah Naidu will reach Uttarakhand on Friday

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू शुक्रवार को पहुंचेंगे उत्तराखंड, यह है आने की वजह

Thu, 01 Mar 2018 08:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 01 Mar 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
Vice President Venkaiah Naidu will reach Uttarakhand on Friday
वैंकेया नायडु

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू शुक्रवार को उत्तराखंड आएंगे। उनके यहां आने की वजह यह है। जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर...

विज्ञापन


उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के उत्तराखंड दौरे को लेकर सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। उपराष्ट्रपति नायडू शनिवार को ऋषिकेश पहुंच रहे हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। आईजी लॉ एंड ऑर्डर दीपम सेठ की अध्यक्षता में पुलिस के उच्चाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने जौलीग्रांट में जवानों की ब्रीफिंग कर सुरक्षाप्रबंधन की समीक्षा की। साथ ही मिनट टू मिनट कार्यक्रम के तहत सुरक्षाकर्मियों की फुल ड्रेस रिहर्सल कराई गई।

खास बात यह है कि उपराष्ट्रपति से मिलने वाले हर व्यक्ति की चेकिंग की जाएगी। उपराष्ट्रपति रविवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आने के बाद वो हेलीकॉप्टर से आईडीपीएल पहुंचेंगे और फिर वहां से सड़क मार्ग से परमार्थ निकेतन।

विज्ञापन

वीवीआईपी से मिलने आने वाले व्यक्तियों पर भी सुरक्षा की दृष्टि रहेगी कड़ी नजर

Vice President Venkaiah Naidu will reach Uttarakhand on Friday
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू
उनकी यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए आईजी दीपम सेठ ने पुलिस बल को निर्देशित किया है कि वीवीआईपी ड्यूटी पर निर्धारित समय से तीन घंटे पूर्व जरूर पहुंचे और ड्यूटी से संबंधित जानकारी प्राप्त करें।

इस दौरान आस-पास के इलाकों की चेकिंग कर लें। उन्होंने कहा कि वीवीआईपी से मिलने आने वाले व्यक्तियों पर भी सुरक्षा की दृष्टि से कड़ी नजर रखें। पूर्व में जिन लोगों को लिस्ट में शामिल किया गया है, उनको भी एंटी सबोटाज चेकिंग के बाद ही कार्यक्रम स्थल तक जाने की अनुमति दी जाए। पुलिस अधिकारियों की पहचान कर उनके ड्यूटी कार्ड चेक करें।

ये सुनिश्चित कर लें कि ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी अपने स्थान को छोड़कर किसी एक स्थान पर एकत्र न हों। वहीं प्रभारी अधिकारी जौलीग्रांट को निर्देशित किया कि एयरपोर्ट और उसके आस-पास के क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए कांबिंग कराएं।

वहीं कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मोबाइल पर बात न करें। इस दौरान सेनानायक एटीसी नीरू गर्ग, एआईजी पीएसी राजीव स्वरूप, एसपी अभिसूचना एवं सुरक्षा बरिंदर जीत सिंह समेत पुलिस-प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed