फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vice President Jagdeep Dhankhar on two-day visit to Dehradun RIMC and AIIMS Rishikesh Read All Updates

Uttarakhand: दो दिवसीय दौरे पर पत्नी संग दून पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़, आईआईपी में वैज्ञानिकों से होंगे रूबरू

Sat, 31 Aug 2024 05:23 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( ऋषिकेश)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( ऋषिकेश) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 31 Aug 2024 05:23 PM IST
सार

उपराष्ट्रपति आज आईआईपी में वैज्ञानिकों से रूबरू होंगे। वहीं कल एक सितंबर को आरआईएमसी व एम्स ऋषिकेश जाएंगे।

विज्ञापन
Vice President Jagdeep Dhankhar on two-day visit to Dehradun RIMC and AIIMS Rishikesh Read All Updates
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पत्नी संग पहुंचे दून - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। उपराष्ट्रपति अपनी पत्नी संग वायु सेना के विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। पहले दिन वह भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी) में वैज्ञानिकों से रूबरू होंगे। दूसरे दिन राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज और एम्स ऋषिकेश का भ्रमण करेंगे।

विज्ञापन


एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, प्रेमचंद अग्रवाल, सांसद त्रिवेंद्र रावत, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल आदि ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। जिसके बाद उपराष्ट्रपति 3:34 बजे आईआईपी मोहकमपुर, देहरादून को रवाना हुए। उनके देहरादून और एम्स ऋषिकेश में कार्यक्रम हैं। 
विज्ञापन


एम्स परिसर में मां के नाम एक पौधा अभियान के तहत पौधरोपण करेंगे
इसके बाद वह रविवार दोपहर डेढ़ बजे दिल्ली वापस रवाना होंगे। एयरपोर्ट पर इस दौरान अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, अपर पुलिस महानिदेशक अमित कुमार सिन्हा, जिलाधिकारी सोनिका सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईपी मोहकमपुर संस्थान में भ्रमण के दौरान उपराष्ट्रपति यहां के वैज्ञानिकों, शिक्षकों और छात्रों से रूबरू होंगे। शाम करीब पांच बजे वह राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे और रात्रि विश्राम भी राजभवन में ही करेंगे।

अगले दिन रविवार को सुबह करीब दस बजे उपराष्ट्रपति राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) का भ्रमण करेंगे। इसके बाद हेलिकॉप्टर से वह करीब 11:40 बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचेंगे।



ये भी पढ़ें...Kedarnath: MI-17 से छिटककर नदी में गिरा क्षतिग्रस्त क्रिस्टल हेलिकॉप्टर, थारू कैंप के पास हादसा; देखें वीडियो

यहां एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वह एम्स परिसर में मां के नाम एक पौधा अभियान के तहत पौधरोपण भी करेंगे। इस दौरान वह चिकित्सकों व छात्रों से भी संवाद करेंगे। एक बजे तक तक एम्स में कार्यक्रम होगा। इसके बाद यहीं से उपराष्ट्रपति सेना के हेलिकॉप्टर से दिल्ली लौट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed