{"_id":"5ad1f2414f1c1b6e098b4757","slug":"vhp-leader-mentally-disturbed-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: आत्मदाह का प्रयास करने वाले विहिप नेता गंभीर, मानसिक संतुलन बिगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: आत्मदाह का प्रयास करने वाले विहिप नेता गंभीर, मानसिक संतुलन बिगड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 14 Apr 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
charanjeet
- फोटो : amar ujala file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास करने वाले विहिप नेता चरणजीत सिंह पाहवा की हालत गंभीर बनी हुई है। विहिप नेता के बेटे की मानें तो उनकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
उपनगर ज्वालापुर में अवैध कच्चे मांस की दुकानें बंद कराने की मांग को लेकर आंदोलित विहिप नेता चरणजीत सिंह पाहवा ने रेल चौकी के सामने खुद को आग के हवाले कर दिया था। करीब 40 फीसदी तक झुलस चुके विहिप नेता का देहरादून के कैलाश अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
आईसीयू में भर्ती विहिप नेता की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। बेटे निर्मित की मानें तो पिता कुछ न कुछ बड़बड़ा रहे हैं। सिस्टम को लेकर उनके पिता नींद में भी आरोप लगा रहे हैं। बकौल निर्मित उसके पिता की मानसिक हालत ठीक नहीं है। असहनीय दर्द के चलते काफी कराह भी रहे हैं।
विज्ञापन
निशुल्क हो रहा है इलाज
विहिप नेता की तीमारदारी में इकलौता पुत्र निर्मित एवं पत्नी रीना जुटे हैं। केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का अस्पताल होने से देहरादून के एक विहिप नेता की मध्यस्थता के बाद निशुल्क इलाज चल रहा है। विहिप के स्थानीय नेता भी रोजाना मुलाकात के लिए पहुंच रहे हैं।
भाजपा नेताओं ने नहीं ली सुध
अवैध मांस की दुकानों के विरोध में विहिप नेता ने खुद की जान देनी चाही। वे लंबे समय से मांस की दुकानें बंद करने की मांग कर रहे थे। बावजूद इसके उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। विहिप नेता के आत्मदाह जैसा बड़ा कदम उठाने के बाद भी मांस की दुकानें बंद नहीं हुई। सरकार और भाजपा नेताओं ने विहिप नेता की सुध नहीं ली।