फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   very hot weather in summers

मैदान की गर्मी से पस्त हो रहे पहाड़

Wed, 11 Jun 2014 03:17 PM IST
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 11 Jun 2014 03:17 PM IST
विज्ञापन
very hot weather in summers

मैदान की गर्मी से पस्त सैलानी पहाड़ों की हरी-भरी वादियों में सुकून की तलाश में आते हैं, लेकिन इस बार हालात जुदा हैं।

विज्ञापन


जल रही पहाड़ों की रानी मसूरी

सैलानी हैरान हैं। उत्तराखंड में पारा मैदानी इलाकों को मात दे रहा है। देहरादून में कई दिन से तापमान 40 डिग्री के आस-पास चल रहा है। पहाड़ों की रानी मसूरी तक जल रही है।

इसी सप्ताह पारा 37 को छू चुका है। मौसम के अलावा पहाड़ों में जंगलों के जलने का भी असर देखा जा रहा है। धुएं, उमस से माहौल दमघोंटू हो गया है। उस पर राज्य मौसम केंद्र की मानें तो अभी इस जलन निजात की कोई संभावना नहीं।
विज्ञापन


पहाड़ों की रानी में रातें भी जला रहीं
पहाड़ों की रानी मसूरी में दिन का तापमान तो सामान्य से तकरीबन छह डिग्री सेल्सियस अधिक चल ही रहा है, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा है। रातें जला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही हाल मुक्तेश्वर और जोशीमठ का है। यहां भी दिन में पारा जहां सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड हो रहा है, न्यूनतम तापमान में तकरीबन चार डिग्री सेल्सियस का इजाफा इसमें दर्ज किया गया है।


पहाड़ों में आग दे रही गर्मी को हवा
जंगलों में लगने वाली आग गर्मी को हवा देने का एक अहम कारण  बनी हुई है। विकासनगर का ही उदाहरण काफी होगा। यहां तिमली रेंज में छह जून को तापमान 47 डिग्री था।

वन विभाग की तरफ से लगाए गए उपकरण की यह रीडिंग है। आस-पास केजंगलों के धधकने का नतीजा तापमान के चरम के रूप में सामने आ रहा है।

13-14 को बस बादल भर छाएंगे
राज्य मौसम केंद्र की मानें तो आने वाली 13-14 जून को आंशिक बादल छा सकते हैं, लेकिन इसके बाद तापमान एक बार फिर उछाल भरेगा।

अकेले देहरादून की बात करें तो इसके 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

सप्ताह भर से यह चल रहा दून का पारा
4 जून, 2014-37.9
5 जून, 2014-38.6
6 जून, 2014-40.4
7 जून, 2014-40.2
8 जून, 2014-39.6
9 जून, 2014-38.6

कभी सोचा था पहाड़ी जिलों में यह होगा हाल

अल्मोड़ा- अधिकतम-36.6
चंपावत- अधिकतम-28.5
उत्तरकाशी- अधिकतम-37.1
टिहरी- अधिकतम-31.4
पिथौरागढ़- अधिकतम-34.3
पंतनगर- अधिकतम-39.5
मुक्तेश्वर- अधिकतम-30.5
जोशीमठ- अधिकतम-29.6
(यह तापमान नौ जून का है)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed