फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Verification of registration for tourists visiting Mussoorie is mandatory.

Dehradun News: मसूरी आने वाले पर्यटकों के पंजीकरण की जांच जरूरी

Mon, 03 Aug 2026 01:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Verification of registration for tourists visiting Mussoorie is mandatory.
- सामाजिक कार्यकर्ता नौटियाल ने पंजीकरण की संख्या पर उठाए सवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। सामाजिक कार्यकर्ता अनूप नौटियाल ने कहा, मसूरी आने वाले पर्यटकों के पंजीकरण की जांच की जानी चाहिए। उन्होंने पंजीकरण की संख्या पर सवाल उठाते हुए कहा, आरटीआई से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार महज 10 से 15 प्रतिशत पर्यटकों का पंजीकरण किया जा रहा है।
नौटियाल ने कहा, सूचना का अधिकार के तहत मिली जानकारी के अनुसार अगस्त 2025 से मई 2026 तक की 10 माह की अवधि में केवल 1,16,008 पर्यटकों का पंजीकरण किया गया, जो वास्तविक पर्यटकों की संख्या से कम है। जनवरी 2023 में जोशीमठ भू-धंसाव संकट के बाद राष्ट्रीय हरित अधिकरण एनजीटी के हस्तक्षेप के बाद पर्यटक पंजीकरण की व्यवस्था शुरू की गई थी। एनजीटी ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए मसूरी की वैज्ञानिक कैरिंग कैपेसिटी के आकलन के निर्देश दिए थे। इसके बाद उत्तराखंड सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय समिति का गठन किया, जिसे मसूरी की कैरिंग कैपेसिटी का आकलन करने तथा सुधारात्मक उपायों की सिफारिश करने का दायित्व दिया गया।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग रिपोर्ट के अनुसार जनवरी से मई 2022 के बीच 3,78,037 टूरिस्ट मसूरी पहुंचे थे। इसके सापेक्ष जनवरी से मई 2026 के बीच केवल 58,732 पर्यटकों का पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed